Athrav – Online News Portal
हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: ग्रीन बेल्ट पर बनी 1500 अवैध इमारतों पर राज्य सरकार कर रही सख्त कार्रवाई – मुख्यमंत्री


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रदेश में ग्रीन बेल्ट पर बनी अवैध इमारतों पर राज्य सरकार सख्त कार्रवाई कर रही है। अब तक सरकार के पास 1500 से अधिक ऐसी चिह्नित इमारतों की जानकारी प्राप्त हुई थी, जिस पर उपयुक्त कार्रवाई चल रही है और कई ऐसी इमारतों को ध्वस्त किया जा चुका है। मुख्यमंत्री आज हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र में प्रश्न काल के दौरान राज्य में अनुसूचित सड़कों तथा राष्ट्रीय राजमार्गों पर ग्रीन बेल्ट पर बनी अवैध अनधिकृत इमारतों के निर्माण के संबंध में पूछे गए प्रश्न का उत्तर दे रहे थे।

मनोहर लाल ने कहा कि ऐसी इमारतों की विस्तृत जानकारी, चाहे वह आवासीय या व्यावसायिक इमारतें हों, वह कब बनाई गई, उन पर की गई कार्रवाई, एफआईआर की जानकारी इत्यादि सभी जानकारियां सदन के पटल पर रखी गई हैं। इसके बाद भी यदि कोई विशिष्ट इमारत की जानकारी सरकार के पास आएगी, तो उस पर उपयुक्त कार्रवाई करेंगे।उन्होंने कहा कि संबंधित विधायक के पास यदि ऐसी इमारतों की और भी कोई जानकारी है, तो वह सरकार को दें, सरकार द्वारा आगामी कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

ग्रुप-डी से लेकर एचसीएस की भर्ती में घपले कर रही है बीजेपी-जेजेपी सरकार- हुड्डा

Ajit Sinha

13 सितंबर को पंचायत चुनाव की सूचना महज अफवाह, राज्य चुनाव आयोग ने नहीं जारी की कोई अधिसूचना

Ajit Sinha

क्राइम ब्रांच-19 में तैनात एएसआई बर्खास्त,17000 रूपए रिश्वत लेते हुए विजिलेंस ने किया था अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x