Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद हरियाणा

ब्रेकिंग न्यूज़: हरियाणा विजिलेंस ब्यूरो ने आज फरीदाबाद केंद्रीय सहकारी बैंक मैनेजर को 25000 की रिश्वत लेते रंगे हाथ अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़/फरीदाबाद:हरियाणा राज्य सतर्कता ब्यूरो द्वारा भ्रष्ट कर्मचारियों पर लगातार की जा रही कार्रवाई के तहत फरीदाबाद केंद्रीय सहकारी बैंक, पलवल के शाखा प्रबंधक को 25,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ अरेस्ट किया गया है। ब्यूरो के प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि आरोपित अधिकारी की पहचान उजेंद्र सिंह के रूप में हुई है। बैंक मैनेजर रिश्वत की यह राशि शिकायतकर्ता को बैंक ऋण पर मिली सब्सिडी जारी करने की एवज में मांग रहा था।

कहा – सब्सिडी के लिए चार्ज तो लगता ही है

अनुसूचित जाति वर्ग से संबंधित शिकायतकर्ता रणबीर सिंह ने पशु लोन के लिए आवेदन किया था और सरकारी योजना के तहत बैंक लोन पर उसके खाते में 1.05 लाख रुपये की सब्सिडी मिली थी। जब वह सब्सिडी की राशि निकालने के लिए बैंक में गया तो बैंक मैनेजर ने सब्सिडी की राशि जारी करने के लिए 25000 रुपये की मांग की। इसके उपरांत शिकायतकर्ता ने विजिलेंस को सूचना दी जिसके बाद टीम ने जाल बिछाकर रेड करते हुए मैनेजर को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। विजिलेंस टीम ने आरोपित मैनेजर के पास से रिश्वत की रकम भी बरामद की, जिसे बाद में पुलिस हिरासत में ले लिया गया। आरोपित के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है। आगे की जांच की जा रही है।

Related posts

फरीदाबाद :तिगांव विधानसभा क्षेत्र में श्मशान घाट पर 21 लाख रुपए की लागत से निर्माण कार्य का किया शुभारंभ : राजेश नागर

Ajit Sinha

हरियाणा में अब हर विभाग में 300 से ऊपर पदों के काडर के लिए ऑनलाइन तबादले होंगे।

Ajit Sinha

एचसीएस एवं एलाइड के 155 पदों के लिए आज 13 जिलों में बनाए गए 535 परीक्षा केन्द्रों में प्रारम्भिक परीक्षा निष्पक्ष ढंग से संपन्न।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x