Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ हरियाणा हाइलाइट्स

चंडीगढ़ ब्रेकिंग प्रधानमंत्री के विजन 2047 के लक्ष्य में सहभागी बन रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन 2047 को सामने रखते हुए केंद्र व प्रदेश सरकार आगे बढ़रही है.आमजन को मूलभूत सुविधाएं प्रदान करने में जहां शहरी निकाय की अहम भूमिका है वहीं जनहितकारी योजनाओं को लागू करने में सरकार अपनीजिम्मेदारी प्रभावी रूप से निभा रही है.मुख्यमंत्री रविवार को फरीदाबाद में आयोजित एक समारोह में शामिल होने से पूर्व सेक्टर-12 में बने हेलीपैड पर पत्रकारोंसे बातचीत कर रहे थे.बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र व प्रदेश में डबल इंजन सरकार  लोगों के विकास में लगी हैअब छोटी सरकार बनने के बाद ट्रिपल इंजन की सरकार अधिक ताकत के साथ लोगों की जनभावनाओं का सम्मान करते हुए विकास कार्यों को और अधिक तीव्र गति से आगे बढ़ाएगी.उन्होंने कहाकि आगामी 12 मार्च को जब निकाय चुनाव के परिणाम आएंगे तो सभी स्थानों पर भाजपा के उम्मीदवार बड़े अंतर से विजयी होंगे.उन्होंने कहा कि यह छोटी सरकार है, जो सीधे रूप से जनता से जुड़ी समस्याओं का निपटारा करती है.उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने अपने सभी वायदे तथा वर्ष 2014 व वर्ष 2019 केचुनावीसंकल्प पत्र के वायदों को पूरा किया है और अब निकाय चुनाव के लिए तैयार संकल्प पत्र में 21 वायदे किए थे और इन सभी वायदों को भी आगामी दिनों में पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार गारंटी के तहत इन वायदों को पूरा कर रही है.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में देश में बड़े स्तर पर बदलाव हुए हैं और देश तेज गति से तरक्की कर रहा है.प्रधानमंत्री ने वर्ष 2047 तक देश को विकसित बनाने का संकल्प लिया है और इस संकल्प को जनता के सहयोग से पूरा किया जाएगा। इस अवसर पर शहरी निकाय मंत्री विपुल गोयल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

Related posts

हरियाणा की चौथी रीजनल फाॅरेंसिक साइंस लैब हिसार में शुरू, 4 जिलों में अब बिना देरी जांच संभव होगी

Ajit Sinha

भाजपा सांसद बृजेन्द्र सिंह कांग्रेस में हुए शामिल, पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह भी जल्द भाजपा छोड़ होंगे कांग्रेस में शामिल।

Ajit Sinha

महेंद्रगढ़ : आलोक संस्कृत महाविद्यालय महेन्द्रगढ़ के संस्थापक का 90वाँ जन्मदिन हर्सोल्लास से मनाया

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x