Athrav – Online News Portal
राजनीतिक हरियाणा

बेमौसमी बारिश व ओलावृष्टि से किसानों को हुआ भारी नुकसान, जल्द मुआवजा दे सरकार- भूपेंद्र हुड्डा

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने किसानों के लिए मुआवजे की मांग की है। उनका कहना है कि 2 दिन से हो रही बारिश के चलते फसलों को भारी नुकसान हुआ है। बारिश के साथ कुछ जगह ओलावृष्टि भी हुई है। इसके चलते गेहूं, सरसों और खेत में खड़ी तमाम फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। सरकार को तुरंत स्पेशल गिरदावरी करवाकर इस खराबे का मुआवजा देना चाहिए।

हुड्डा ने कहा कि इससे पहले भी लगातार किसान मौसम की मार झेलते आ रहे हैं। लेकिन कई सीजन से सरकार द्वारा उन्हें उचित मुआवजा नहीं दिया जा रहा। जबकि फसल बीमा योजना के नाम पर कंपनियां हजारों करोड़ का मुनाफा कूट रही हैं।

मौसम के साथ किसानों को सरकार अनदेखी की मार भी झेलनी पड़ रही है। सरकारी ऐलान के बावजूद ना तो किसानों को अब तक सरसों के खराबे का मुआवजा मिला और ना ही जो सरसों मंडियों में पहुंच रही है उसकी एमएसपी मिल पा रही है। सरकारी खरीद नहीं होने की वजह से किसानों को अपनी फसल एमएसपी से 1000-1500 रुपए कम रेट पर बेचनी पड़ रही है। हुड्डा ने एमएसपी से कम रेट पर फसल बेचने वाले किसानों के नुकसान की भरपाई की मांग भी उठाई है।

Related posts

प्राकृतिक आपदा: राहत उपायों के लिए तत्काल 3.26 करोड़ रुपये किए जारी – मुख्यमंत्री सिंह नायब सैनी

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हुई एचपीपीसी और एचपीडब्ल्यूपीसी की बैठक

Ajit Sinha

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मणिपुर के हिंसा की तुलना छत्तीसगढ़ से कर के छत्तीस गढ़ के लोगों का अपमान किया है- खरगे

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x