Athrav – Online News Portal
अपराध चंडीगढ़ पंचकूला हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: एक थाने के एसएचओ को 50000 रुपए नकद रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:हरियणा स्टेट विजिलेंस एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, पंचकूला की टीम ने कल गुरुवार को एक थाने के एसएचओ को 50000 रुपए नकद रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों सर्किट हाउस चैंक कुरुक्षेत्र से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए ,एसएचओ का नाम विनय कुमार हैं, जो प्रोबेशनर सब इंस्पेक्टर हैं और यह आरोपित एसएचओ थाना शहर थानेसर,जिला कुरुक्षेत्र में दिनांक 2 अगस्त 2025 से तैनात था। इस संबंध में थाना हरियाणा स्टेट विजिलेंस एवं एंटी करप्शन ब्यूरो ,अम्बाला में भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।
शिकायतकर्ता ने स्टेट विजिलेंस एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, पंचकूला को दी गई अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि आरोपित  प्रोबेशनर सब इंस्पेक्टर  विनय कुमार, थाना थानेसर एसएचओ द्वारा उसके रिश्तेदार सागर के विरुद्ध दर्ज सिविल सुट संख्या सी.एन.आर. संख्या नंबर -02.000628.2018 बिंदल स्मेल्टिंग प्राइवेट लिमिटेड बनाम सागर पावर प्रोडक्ट्स में सागर के रिहायशी पता तसदीक करने के सम्बन्ध में कोर्ट द्वारा नोटिस थाना थानेसर में भेजा गया तथा आरोपित  उपरोक्त द्वारा सागर के रिहायशी पता की तसदीक उपरांत रिपोर्ट कोर्ट में भेज दी गई थी।

इसके उपरान्त आरोपित प्रोबेशनर उप निरीक्षक विनय कुमार, थाना प्रबंधक थानेसर द्वारा उससे उसके रिश्तेदार सागर की पत्नी व सागर के पिता की इसी मामले में गिरफ्तारी करने का दबाव बनाकर (शिकायतकर्ता) उससे 3,50 ,000/- रुपये नकद रिश्वत की मांग की गई। दिनांक 21.10.2025 को आरोपित द्वारा मांगी गई रिश्वत राशि में से 3,00,000/-रुपये नकद वह पहले आरोपित  को दे चुका है। आज गुरुवार ,दिनांक 23.10.2025 को आरोपित  प्रोबेशनर सब इंस्पेक्टर  विनय कुमार उपरोक्त द्वारा शिकायतकर्ता से बकाया 50,000/- रुपये नकद रिश्वत की मांग की गई है। शिकायतकर्ता द्वारा आरोपित द्वारा उससे मांगी गई रिश्वत राशि के संबंध में वार्तालाप की रिकॉर्डिंग भी की गई है। यह पूरी कार्यवाही स्वतंत्र गवाहों के समक्ष पूरी पारदर्शिता के साथ की गई है

Related posts

फर्जी महिला आईपीएस अधिकारी से एसआईटी ने किया फर्जी कई प्रकार के दस्तावेज व जिन्दा कारतूस बरामद।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: देश के मशहूर कंपनियों के नकली घी और मैगी बनाने वाली कंपनियों क्राइम ब्रांच, बॉर्डर की टीम ने किया पर्दाफाश।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: भाजपा के चुनाव कार्यालय के उद्घाटन अवसर पर कांग्रेस पर बरसे मुख्यमंत्री नायब सैनी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x