Athrav – Online News Portal
राजनीतिक हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: शमशेर सिंह खरक बनें लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति के मीडिया सह प्रमुख


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़/ रोहतक:लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने हरियाणा में भी अपनी गतिविधियां तेज कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी ने सोमवार  को संगठनात्मक नियुक्तियां की हैं। इस बाबत सैनी द्वारा अधिकारिक पत्र भी जारी किया गया  है। भाजपा मीडिया के प्रदेश सह प्रमुख शमशेर सिंह खरक को लोकसभा प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति में मीडिया सह प्रमुख का दायित्व दिया गया है। शमशेर सिंह ने मिले दायित्व पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल, प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी व पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया है। श्री खरक ने अयोध्या में श्री रामलला के गर्भगृह में विराजमान होने पर सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई दी।

भाजपा मीडिया प्रदेश सह प्रमुख शमशेर सिंह खरक ने बताया कि सोमवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी द्वारा लोकसभा प्रबंधन समिति, लोकसभा प्रभारी एवं संयोजकों और राष्ट्रीय परिषद सदस्यों की संगठनात्मक नियुक्तियां की गई है।

उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति में उन्हें मीडिया सह प्रमुख का दायित्व देकर शीर्ष नेतृत्व ने जो विश्वास जताया है  उस पर वे पूरी निष्ठा व लगन के साथ काम करेंगे। शमशेर सिंह खरक ने कहा कि चुनाव में भाजपा दस की दस लोकसभा सीटों पर प्रचंड बहुमत से जीत हासिल करेगी। जनता जनार्दन और कार्यकर्ताओं के दम पर तीसरी बार केंद्र में नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनेंगे और प्रदेश में मनोहर लाल मुख्यमंत्री बनना तय है।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: बटालियन/ओपी ,सब डिवीजन , डीएचबीवीएनएल , फरुखनगर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: काम में देरी करने पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने लिया बड़ा एक्शन

Ajit Sinha

फरीदाबाद: हरियाणा में भी नगर निगम, लोकसभा एवं विधानसभा चुनावों में खिलेगा कमल : संदीप जोशी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x