Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ राजनीतिक हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: जेजेपी-एएसपी गठबंधन की दूसरी लिस्ट जारी, 12 मजबूत उम्मीदवारों का ऐलान


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: जननायक जनता पार्टी और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) गठबंधन ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। जेजेपी-एएसपी ने दूसरी सूची में 12 मजबूत उम्मीदवारों की घोषणा की, इनमें 10 सीटों पर जेजेपी और दो सीटों पर एएसपी ने प्रत्याशी उतारे है। सोमवार को जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला की स्वीकृति और एएसपी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद की सहमति के बाद गठबंधन ने यह लिस्ट जारी की।

जेजेपी की तरफ से पंचकूला में सुशील गर्ग पार्षद, अंबाला कैंट में अवतार करधान सरपंच, पिहोवा में  डॉ सुखविंदर कौर, कैथल में संदीप गढ़ी चुनाव लड़ेंगे। गन्नौर में अनिल त्यागी, सफीदों में सुशील बैरागी सरपंच, गढ़ी सांपला किलोई में एडवोकेट पंडित सुशीला देशवाल, पटौदी में अमरनाथ जेई, गुड़गांव में अशोक जांगड़ा और फिरोजपुर झिरका में जान मोहम्मद उम्मीदवार होंगे। वहीं एएसपी की ओर से अंबाला सिटी में पारूल नागपाल और नीलोखेड़ी में कर्ण सिंह भुक्कल को चुनावी मैदान में उतारा है। इससे पहले जेजेपी-एएसपी ने प्रथम सूची में 19 उम्मीदवारों की घोषणा की थी।

जेजेपी-एएसपी गठबंधन के घोषित उम्मीदवारों में पंचकूला प्रत्याशी सुशील गर्ग पंचकुला नगर निगम में मौजूदा पार्षद हैं और इनके बेटे भी निगम पार्षद रह चुके हैं। अंबाला कैंट प्रत्याशी गांव करधान निवासी अवतार पैक्स के चेयरमैन रह चुके हैं। पिहोवा उम्मीदवार डॉ सुखविंदर कौर वरिष्ठ नेता एवं पूर्व उम्मीदवार प्रो. रणधीर चीका की धर्मपत्नी हैं और डीएवी कॉलेज पिहोवा में राजनीतिक विज्ञान की प्रोफेसर भी रह चुकी है। सुखविंदर कौर पार्षद भी रही है और फिलहाल एक शिक्षण एकेडमी चला रही है। कैथल प्रत्याशी संदीप गढ़ी कैथल हलके के जेजेपी अध्यक्ष हैं। गन्नौर प्रत्याशी अनिल त्यागी जेजेपी के हलका अध्यक्ष और इनके पिता विधानसभा का चुनाव लड़ चुके हैं। सफीदों उम्मीदवार सुशील बैरागी सरपंच है और जेजेपी के हलका अध्यक्ष हैं। फिरोजपुर झिरका प्रत्याशी जान मोहम्मद जेजेपी जिला प्रभारी हैं।

Related posts

500 गुमशुदा बच्चों के परिजनों के चेहरे पर मुस्कान लौटाने वाले हरियाणा पुलिस के एएसआई राजेश कुमार हुए सम्मानित   

Ajit Sinha

हरियाणा: सीएम मनोहर लाल ने आज उत्तराखंड त्रासदी कोष में अपने स्वैच्छिक कोष से 11 करोड़ रुपये दिए हैं।

Ajit Sinha

पंचकूला-चंडीगढ़ बार्डर पर प्रदर्शन के दौरान पंच -सरपंचों के द्वारा किए गए पत्थर बाजी में 25 पुलिस कर्मी हुए घायल -केस दर्ज।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x