Athrav – Online News Portal
अपराध चंडीगढ़ हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: एसीबी के रंगे हाथों गिरफ्तार रणधीर सिंह कानूनगो का न्यायालय में दिया गया चालान।



अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: शिकायतकर्ता सुमित कुमार पुत्र गंगा राम निवासी गांव रोहेड़ा जिला कैथल द्वारा दिनांक 14.06.2024 को एसीबी. को दी गई शिकायत पर रणधीर सिंह कानूनगो कार्यालय उप तहसील राजोद जिला कैथल पुत्र देवक राम गाँव जडौला जिला कैथल को शिकायतकर्ता से उसकी जमीन का इंतकाल दर्ज करने की एवज में 14,000/- रुपये बतौर रिश्वत राशि मांगने व लेते हुए दिनांक 14.06.2024 को ए.सी.बी. अम्बाला द्वारा रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया था। आरोपित रणधीर सिंह कानूनगो के विरूद्ध मुकदमा क्रमांक 14 दिनांक 14.06.2024 धारा 7, 13(1)बी सहपठित 13(2) पीसी. एक्ट 1988 थाना भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, अम्बाला अंकित किया गया था।

उपरोक्त मुकदमा में आरोपित की न्यायालय अतिरिक्त सैशन जज, कैथल द्वारा दिनांक 25.07.2024 को जमानत मंजूर की गई थी। मुकदमा की तफ्तीश पूर्ण करनेे उपरान्त दिनांक 8.01.2025 को धारा 7, 13(1)बी सहपठित 13(2) पीसी. एक्ट 1988 के तहत आरोपित रणधीर सिंह कानूनगो कार्यालय उप तहसील राजोद, जिला कैथल के विरुद्ध एसीबी. द्वारा चालान न्यायालय अतिरिक्त जिला एवं सेशन जज, कैथल में दिया गया। इस मामले में अब न्यायालय द्वारा आगामी तिथि 4 मार्च, 2025 निर्धारित की गई है।

Related posts

महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने प्रदेश के आधा दर्जन जिलों से आए महिलाओं से सम्बंधित केसों का किया निपटारा

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से 1991 बैच के पांच आईएएस अधिकारियों को पदोन्नत किया है।

Ajit Sinha

हरियाणा: आगामी 18 नवंबर को पंचकूला, हिसार,गुरूग्राम व फरीदाबाद में 579 फ्लैटों की ई-नीलामी किया जाएगा है- मुख्य प्रशासक

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x