Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: हिसार मंडल के सिरसा व हांसी में गैगस्टर्स के 50 ठिकानो पर पुलिस ने की छापेमारी की कार्रवाई की।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: हिसार मंडल के सिरसा व हांसी में गैगस्टर्स के ठिकानो पर 400 पुलिस कर्मियों की 45 टीमों ने 50 से अधिक सदिंग्ध ठिकानो पर की छापेमारी की कार्रवाई की। इस छापेमारी के दौरान पुलिस ने 6 मुकदमे दर्ज कर , पांच आरोपितों को लूट , डकैती ,आर्म्स, एनडीपीएस एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज किया गया हैं। छापेमारी व सर्च ऑपरेशन मे 73 कारतूस 9 मैगजीन सहित अवैध पिस्टल बरामद किए हैं। ये कार्रवाई शुक्रवार को की गई हैं। पुलिस की ये कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी ।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि एडीजीपी श्रीकांत जाधव के निर्देशन मे संगठित अपराध और गैगस्टर्स के खिलाफ चलाए जा रहे हिसार मंडल मे विशेष अभियान के तहत जिला सिरसा व पुलिस जिला हांसी में अपराधिक प्रवृति के लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई । उक्त जिलों के  गैगस्टर्स, उनके गुर्गो व अपराधियों को पनाह व सहयोग देने वाले लोगों के ठिकाने पर एक साथ छापेमारी कर गहन सर्च ऑपरेशन चलाया गया। एक योजनाबद्ध तरीके से एकाएक छापेमारी व सर्च ऑपरेशन के दौरान अपराधियों व उनके गुर्गों को संभलने का अवसर नहीं मिला । पुलिस की कार्रवाई के दौरान कई स्थानो पर नाजायज असला व काफी संख्या में कारतूस, ड्रग्स व संदिग्ध दस्ता वेज भी बरामद हुए है ।  विशेष ऑपरेशन के तहत शुक्रवार सुबह शुरू हुई कार्रवाई को पुरी तरह से गुप्त रखा गया व एक साथ चिन्हित सभी ठिकानों पर रेड की गई।  पुलिस जिला हांसी मे उक्त अभियान के तहत पुलिस ने गैगस्टर्स विनोद काना, अजीत पहलवान थुराना, दलजीत सिसाय, जितेन्द्र जोगी गैग व उनके सहयोगियों के ठिकानों पर एकाएक 200 पुलिस कर्मचारियों की 24 टीमों ने रेड की। रेड के दौरान टीम ने उक्त गैगस्टर्स के ठिकानों से 9 मैगजीन, 6 कारतूस, 2 खाली खोल  बरामद किए। टीम ने छापामारी व सर्च अभियान के तहत 8.5 ग्राम अफीम के साथ उनके ठिकाने से 42 मोबाइल फोन, बैक की 11 पास बुक, 32 एटीएम कार्ड, सहित 4 पैन कार्ड,ड्राईविग लाईसेंस सहित कुछ अन्य दस्तावेज भी बरामद कर कब्जा मे लिए  है, बरामद दस्तावेज आगामी अनुसंधान मे सहायक सिद्ध होगे। पुलिस जिला हांसी मे 2 केस शस्त्र अधिनियम व 1 एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज कर 1 आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिला सिरसा मे 200 पुलिस कर्मचारियों की 20 टीमों ने जिले के 24 संदिग्ध ठिकानों पर रेड की, एकाएक छापेमारी व सर्च के दौरान लूट  के मामले मे वांछित आरोपी विकास उर्फ विक्की निवासी  खारिया को गिरफ्तार करने मे सफलता मिली, वही आरोपी जग्गा उर्फ जसी निवासी  देसूखुर्द को अवैध पिस्टल व 59 कारतूस सहित मौके पर अरेस्ट  किया गया। आरोपी के घर से 40 लीटर अवैध शराब भी बरामद हुई। आरोपी अवतार निवासी रोडी के घर पर तलाशी के दौरान 6 जिंदा कारतूस बरामद हुए, आरोपियो के खिलाफ आर्म्स व एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं सहित तीन मुकदमे दर्ज किए गए। 4 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया है।श्रीकांत जाधव, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, हिसार मंडल ने कहा मंडल मे अपराधिक गतिविधियों मे वांछित व संदिग्ध लोगों की तलाश मे विशेष छापेमारी व सर्च अभियान चलाया जा रहा है। गैंगस्टर्स का नेटवर्क तोड़ने व उनके खिलाफ ठोस कानूनी कार्रवाई करने के लिए  मंडल पुलिस प्रतिबद्ध है । मिशन पूरा होने तक विशेष छापेमारी व सर्च अभियान जारी रहेगा ।

Related posts

गाड़ी में सवारी बैठाकर लूट करने वाले बदमाशों और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ में, एक को लगी गोली, दो आरोपित पकड़े गए।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: डीसीपी मुख्यलय नितीश अग्रवाल ने आज 183 पुलिस कर्मियों को इधर से उधर किए हैं -लिस्ट पढ़े।

Ajit Sinha

शहीदों के सपनों का भारत बनाने का काम कर रहे पीएम नरेंद्र मोदी : भजनलाल शर्मा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x