Athrav – Online News Portal
खेल हरियाणा

हरियाणा के डीजीपी मनोज यादव  ने आज तेनजिंग नोर्गे नेशनल एडवेंचर अवार्ड विजेता अनीता कुंडू को दी बधाई  

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा पुलिस महानिदेशक मनोज यादव से आज ‘लैंड एडवेंचर’ कैटागिरी में ‘तेनजिंग नोर्गे नेशनल एडवेंचर अवार्ड- 2019’ से सम्मानित पर्वतारोही अनीता कुंडू ने पुलिस मुख्यालय में मुलाकात की।  इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर अनीता को बधाई देते हुए डीजीपी ने कहा कि भारत सरकार द्वारा स्थापित राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित होकर महिला पुलिस अधिकारी ने समस्त राज्य और हरियाणा पुलिस का नाम रोशन किया है। उन्होंने आगामी अभियान के लिए अनीता को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हरियाणा पुलिस खिलाडियों का मनोबल बढाने के लिए प्रतिबद्ध है।
           
बता दे कि वर्तमान में अनीता कुंडू हरियाणा पुलिस में सब-इंस्पेक्टर के पद पर तैनात हैं। उन्होने राज्य पुलिस बल के खिलाड़ियों का मनोबल बढाने के लिए डीजीपी का धन्यवाद किया। उल्लेखनीय है कि अनीता ने एशिया, अफ्रीका,ऑस्ट्रेलिया,यूरोप,अंटार्कटिका और दक्षिण अमेरिका सहित सात महाद्वीपों में चोटियों को फतह किया है। साथ ही, नेपाल और चीन दोनों ओर से माउंट एवरेस्ट को फतह किया है।

इसके अतिरिक्त, उन्होेंने दुनिया भर में पर्वता रोहण के कई अन्य सफल अभियान भी किए हैं। हाल ही में अनीता को उत्तराखंड में ’गंगोत्री’ और ’रुदुगैरा’ की चोटियों पर पर्वतारोहण के लिए अभियान प्रमुख के रूप में भी चुना गया है।  

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: ईवीएम को लेकर फेक न्यूज अपलोड करने वाले व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निर्देश

Ajit Sinha

हरियाणा में बदलाव निश्चित है और इसकी नींव आदमपुर चुनाव से पड़ेगी – दीपेन्द्र हुड्डा

Ajit Sinha

अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में 22 दिसंबर को केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह करेंगे शिरकत – मनोहर लाल

Ajit Sinha
//zaltaumi.net/4/2220576
error: Content is protected !!