Athrav – Online News Portal
गुडगाँव चंडीगढ़ हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: जनता को तीसरी बार मोदी को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेते देखने का इंतजार : नायब सैनी

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:हरियाणा के मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी ने कहा कि देश और प्रदेश की जनता को 4 जून का इंतजार है। उन्होंने कहा जनता उस प्रतीक्षा में है जब नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री की शपथ लेंगे और भारत को विकसित बनाने की राह पर तेजी से लेकर आगे बढ़ेंगे। सैनी शनिवार को रोहतक प्रदेश कार्यालय मंगल कमल में विस्तारकों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। श्री सैनी ने कहा कि विस्तारक पार्टी की बेहद ही महत्वपूर्ण कड़ी होते हैं। विस्तरकों के माध्यम से बूथ स्तर तक कार्य योजनाओं का क्रियान्वयन मजबूती से किया जाता है। बैठक में संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा, प्रदेश महामंत्री मोहन लाल बड़ौली, महामंत्री डा. अर्चना गुप्ता, विस्तारक योजना के प्रदेश संयोजक भारत भूषण मिड्ढा आदि उपस्थित रहे।

पंचकूला और चंडीगढ़ में पदाधिकारियों की बैठक के बाद रोहतक पहुंचे सीएम सैनी ने विस्तारकों से भी लोकसभा चुनाव का फीडबैक लिया और आगामी कार्य योजनाओं और संगठनात्मक विषयों पर जरूरी दिशा निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि प्रचंड गर्मी के बावजूद लोकसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं ने कड़ी मेहनत की है। चार जून को परिणाम भाजपा के पक्ष में आने वाले हैं। कार्यकर्ताओं की मेहनत के दम पर भाजपा 10 की 10 लोकसभा सीटें और करनाल विधानसभा की सीट जीत रही है। नायब सैनी ने कहा कि मोदी सरकार 10 सालों में गरीबों की अपेक्षाओं पर खरा उतरी है। महिलाओं और किसानों को सशक्त करने का काम इन 10 वर्षों में डबल इंजन सरकार ने किया है। उन्होंने कहा कि मोदी ने 10 वर्षों में जितने कालेज, मेडिकल कॉलेज, आईआईटी , ऐम्स खोले हैं उतने कांग्रेस के 60 साल के शासन में भी नहीं खुल पाए। रेलवे को 100 प्रतिशत इलेक्ट्रिफाई करना, ओवर ब्रिज व अंडरपास बनाना तथा देश और प्रदेश के इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत कर मोदी सरकार ने इतिहास रचा है। सैनी ने कहा कि कांग्रेस के शासन में समस्याएं बढ़ी हैं जिनका खामियाजा जनता को भुगतना पड़ा है। कांग्रेस के समय की समस्याओं का समाधान प्रधानमंत्री मोदी ने किया है। कांग्रेस ने धारा-370 और राम मंदिर को लेकर सदा राजनीति की है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने धारा 370 को खत्म किया और अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य और दिव्य मंदिर बनाकर रामलला को विराजमान किया।  उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने कांग्रेस की घटिया राजनीति पर ताला लगाने का काम किया है और मजबूत सशक्त भारत बनाने का काम इन दस सालों में हुआ है। नायब सैनी ने कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद अब विधानसभा चुनाव होने हैं। जनता ने लोकसभा चुनाव में मोदी की गारंटी पर विश्वास जताया है। कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए श्री सैनी ने कहा कि अब बिना रुके और बिना थके विधान सभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं और डबल इंजन सरकार की उपलब्धियों को हरेक व्यक्ति तक पहुंचाएं।

Related posts

हरियाणा सरकार ने आज 5 आईएएस व 4 एचसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं।

Ajit Sinha

संयुक्त राष्ट्र ग्लोबल फोरम’ ने सड़क यातायात सुरक्षा के लिए ’सुरक्षित प्रणाली दृष्टिकोण’ की पहल को सराहा- डीजीपी

Ajit Sinha

कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष कुमारी शैलजा व पूर्व विधायक रणदीप सिंह सुरजेवाला जले पर नमक छिडकऩे की बात कर रहे हैं, सीएम

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
//ashouthoto.net/4/2220576
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x