Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ हरियाणा

चंडीगढ़: तृतीय पंचकूला पुस्तक मेले का उद्घाटन करेंगे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चण्डीगढ़:हरियाणा को एक भारत श्रेष्ठ भारत की अवधारणा को साकार करने के लिए ऊर्जा संस्कृति समिति की पहल पर विभिन्न विभागों के संयुक्त प्रयास से 4 से 10 नवम्बर, 2024 तक इंद्रधनुष ऑडिटोरियम,सेक्टर-5, पंचकूला में ‘तृतीय पंचकूला पुस्तक मेला’ का आयोजन किया जा रहा है। एक सरकारी प्रवक्ता ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी इस अवसर पर मुख्य अतिथि होंगे। 

उन्होंने बताया कि ऊर्जा संस्कृति समिति की पहल पर ऊर्जा विभाग हरियाणा, पर्यावरण विभाग, पुलिस विभाग एवं एचएसवीपी के सानिध्य में अक्षय ऊर्जा विभाग, पुलिस विभाग, शिक्षा विभाग, संस्कृति विभाग, महिला एवं बाल विकास, परिवहन विभाग, जिला प्रशासन एवं नगर निगम पंचकूला की संयुक्त पहल पर हिन्दी, अंग्रेजी, पंजाबी भाषा के 100 से अधिक प्रकाशकों की किताबों की दुनिया पंचकूला के नागरिक समाज के लिए प्रदर्शित की जा रही हैं।

Related posts

सीएम मनोहर लाल से फिल्म “कश्मीर फाइल्स” की टीम उनके निवास पहुंच कर उनसे शिष्टाचार मुलाकात की

Ajit Sinha

व्हाट्सएप यूज़र्स सावधान: हरियाणा पुलिस ने व्हाट्सएप हैकिंग को लेकर जारी की एडवाइजरी

Ajit Sinha

DHBVN ने डिजिटल माध्यम से ग्रामीण बिजली उपभोक्ताओं के लिए प्रोत्साहन योजना शुरू की गई है-पीसी मीणा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x