Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: उपभोक्ता को दो-दो बिल भेजने के मामले में जेई को चार्जशीट करने के आदेश

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा के  ऊर्जा मंत्री रणजीत सिंह ने आज एक ही मीटर पर दो कनेक्शन दिखाकर उपभोक्ता को दो-दो बिल भेजने के मामले में दक्षिणी हरियाणा बिजली निगम के जूनियर इंजीनियर (जेई) को चार्जशीट करने के आदेश दिए हैं। बिजली मंत्री आज पंचायत भवन नारनौल में जिला लोक संपर्क एवं जनपरिवेदना समिति की मासिक बैठक में शिकायतें सुन रहे थे।

बैठक के दौरान जिला के गांव सुंदरह के महेंद्र पाल की दो-दो बिजली के बिल आने शिकायत पर बिजली मंत्री ने कड़ा संज्ञान लिया। बिजली मंत्री द्वारा संबंधित का नाम पूछने पर एक्सईएन बिजली निगम ने बताया कि तत्कालीन जूनियर इंजीनियर (जेई) बंसीलाल ने गलती से एक ही मीटर पर दो कनेक्शन चालू कर दिए थे। फिलहाल यह रेवाड़ी में तैनात है। इस पर मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि उसे तुरंत प्रभाव से चार्जशीट किया जाए। इस तरह की लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि बिजली निगम उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है। सेवाओं में किसी भी प्रकार की कमी पाए जाने पर संबंधित अधिकारी जिम्मेदार होगा। आज की बैठक में पहले से निर्धारित कुल 15 मामले रखे गए जिनका मौके पर ही समाधान कर दिया गया।बैठक में उपायुक्त मोनिका गुप्ता, पुलिस अधीक्षक नितिस  अग्रवाल, एडीसी वैशाली सिंह, जिला परिषद के अध्यक्ष डॉ राकेश कुमार, नगर परिषद की चेयरपर्सन कमलेश सैनी, बीजेपी के जिला प्रधान दयाराम यादव, मनीष मित्तल, विजय सांगवान तथा प्रमोद ताखर के अलावा अन्य गणमान्य मौजूद थे।

Related posts

हरियाणा सरकार से पुलिस कर्मियों को मिलेंगें 30 लाख रुपए: डीजीपी मनोज यादव

Ajit Sinha

डीएवी स्कूल संस्था के नेशनल गेम्स में डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल फरीदाबाद के छात्रों ने लहराया परचम।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: कृष्णपाल गुर्जर को टिकट मिलने की ख़ुशी में हुई जमकर आतिशबाजी, लड्डू और केले बांटे -देखें लाइव वीडियो में

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x