Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: अब डिपो होल्डरों के पास होगा सुपर -फ़ास्ट 5-जी “पीओएस डिवाइस” : उपमुख़्यमंत्री


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने बताया कि प्रदेश सरकार राज्य के सभी डिपो-होल्डरों को 5-जी “पीओएस डिवाइस” उपलब्ध करवाएगी ताकि ग़रीब लोगों को राशन वितरण का कार्य जल्द सम्पन्न हो सके। इस डिवाइस की सहायता से लोग माइक्रो-एटीएम की भांति डिपो -होल्डर के पास पैसों को भी बैंक खाते में जमा करवा सकेंगे और निकलवा सकेंगे। दुष्यंत चौटाला ने यह जानकारी आज यहां खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता करने के बाद दी। डिप्टी सीएम ने बैठक में अधिकारियों से जानकारी ली कि गरीबों को दिए जाने वाले राशन का वितरण कितने लोगों तक पहुँच चुका है।  
उन्होंने हैफेड और हरियाणा एग्रो -इंडस्ट्रीज कॉर्पोरेशन द्वारा लिए गए सरसों के तेल के बारे में जानकारी लेते हुए कहा कि गरीब लोगों को राशन के साथ दिए जाने वाले तेल की गुणवत्ता बेहतर होनी चाहिए , इसकी जांच के लिए उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समय -समय पर सैंपल लेकर जांच की जानी चाहिए। दुष्यंत चौटाला ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि हरहित स्टोर और राशन  डिपो को सयुंक्त बनाने के मॉडल की संभावनाओं का भी पता लगाएं। इससे डिपो होल्डर चायपत्ती , नमक जैसा अन्य सामान भी रख ले तो उसकी आमदनी में इजाफ़ा हो सकता है।उपमुख्यमंत्री ने कहा कि टेक्नोलॉजी तेजी से बदल रही है, इसी को देखते हुए सुपर -फ़ास्ट स्पीड के लिए सभी डिपो होल्डरों को 5-जी “पीओएस डिवाइस” दिया जाएगा ताकि वह जल्दी -जल्दी अपना काम निपटा सके और दुकान पर भीड़ भी नहीं लगेगी। उन्होंने यह भी बताया कि इसी डिवाइस को माइक्रो-एटीएम का रूप दिया जाएगा, बोयमेट्रिक से लोग अपने पैसे खुद के बैंक खाते में जमा भी करवा सकेंगे और नकदी भी निकलवा पाने में सक्षम होंगे।इससे उन लोगों को खास फायदा होगा जिन गांवों में बैंक या एटीएम की सुविधा नहीं है। इन्होने इस दिशा में तेजी से कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के आयुक्त पंकज अग्रवाल , निदेशक  मुकुल कुमार समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

फरीदाबाद :कड़कड़ाती ठंड के बीच हुई नाट्य प्रस्तुति से भावुक हुआ महावतपुर

Ajit Sinha

जम्मू काश्मीर से धारा 370 हटाने के फैसले पर, देश खुशी मना रहा है,कांग्रेस और कुछ विपक्षी दलों को इससे तकलीफ है: गुर्जर

Ajit Sinha

फरीदाबाद : बीएससी की छात्रा ने अपने ब्यापारी पिता पर पिछलें दस सालों से बलात्कार करनें का सनसनी खेज मामला प्रकाश में आया हैं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x