Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद राजनीतिक हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: फील्ड में जेजेपी की गतिविधियां तेज, जिलों में प्रचार के लिए 22 प्रवक्ता घोषित


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: जननायक जनता पार्टी ने अपने संगठन की पुनर्गठन प्रक्रिया के तहत सभी 22 जिलों में जिला प्रवक्ताओं की नियुक्तियां की है। डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला, पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सरदार निशान सिंह, प्रदेश मीडिया कोऑर्डिनेटर दीपकमल सहारण व अन्य वरिष्ठ नेताओं ने विचार-विमर्श के बाद इन नियुक्तियों की सूची जारी की। जिला प्रवक्ताओं की जिम्मेदारी पाने वालों में 16 नए चेहरे हैं जबकि 6 जिला प्रवक्ता पहले से ही पदों पर हैं। जेजेपी द्वारा हिसार में एडवोकेट मनदीप बिश्नोई, करनाल में यशकरण राणा, महेंद्रगढ़ में सिकंदर गहली, भिवानी में शंकर अहूजा, जींद में मुकेश चहल और रेवाड़ी में अमन जून को जिला प्रवक्ता बनाया है। इसी तरह दादरी जिले में शशि शर्मा, सिरसा में अमर सिंह ज्याणी, झज्जर में धर्मेंद्र गुलिया, सोनीपत में जोनी लठवाल, अंबाला में संदीप राणा, फतेहाबाद में दिनेश बंसल, फरीदाबाद में रविंद्र पराशर और गुरुग्राम में नरेश सहरावत को जिला प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं कैथल जिले में शुभम गुप्ता, कुरुक्षेत्र में राजेश पायलट,मेवात में नासिर हुसैन, पलवल में प्रवीण डूडी, पंचकूला में एडवोकेट बलवीर सैनी, पानीपत में जयदेव नौल्था, रोहतक में फूल राणा और यमुनानगर में दमन शर्मा जेजेपी के जिला प्रवक्ता होंगे। 

Related posts

कांग्रेस पार्टी ने बीती रात पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए 23 उम्मीदवारों के नाम की लिस्ट जारी किए हैं -पढ़े

Ajit Sinha

लक्ष्य अटल, जीत प्रबल के साथ सिरसा में भाजपा ने निकाला भव्य रोड शो

Ajit Sinha

कांग्रेस संसदीय बोर्ड की चेयरपर्सन सोनिया गांधी को “रामायण” भेंट कर किया सम्मानित, रावण दहन किया-वीडियो देखें।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x