Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ राजनीतिक हरियाणा हाइलाइट्स

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: मुख्यमंत्री आवास पर भाजपा की हुई महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़:भारतीय जनता पार्टी की सोमवार को मुख्यमंत्री आवास चंडीगढ़ में संगठनात्मक विषयों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक हुई। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी,भाजपा प्रदेश प्रभारी डा.सतीश पूनिया और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली,संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा प्रदेश महामंत्री डा.अर्चना गुप्ता, सुरेंद्र पूनिया की उपस्थिति में पार्टी की आगामी कार्ययोजनाओं को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। प्रदेश में चल रहे संगठनात्मक चुनाव को लेकर भी विचार विमर्श हुआ। भाजपा प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया ने कहा कि प्रदेश में संगठनात्मक चुनाव सफलतापूर्वक आगे बढ़ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है और कार्यकर्ताओं की मेहनत के परिणाम स्वरूप हरियाणा में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनी है। डा. पूनिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की नीतियां जनता को पसंद आ रही है। डा.सतीश पूनिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेज गति से विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। मोदी सरकार में राम मंदिर का भव्य निर्माण हुआ। उन्होंने कहा कि गरीब, किसान, युवा और महिलाओं के उत्थान के लिए भाजपा सरकार संकल्पबद्ध होकर काम कर रही है।

डा. पूनिया ने कहा कि दिल्ली चुनाव में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि आज हर व्यक्ति की जुबान पर एक ही शब्द है कि जो राम को लाये हैं, हम उनको लायेंगे, जो हरियाणा लाये हैं वो दिल्ली भी लायेंगे। भाजपा प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया ने कहा कि दिल्ली की जनता विकास चाहती है, इसलिए लोगों ने भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने की ठान ली है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि प्रदेश में बूथ, मंडल स्तर के चुनाव लगभग संपन्न हो गए हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही जिला अध्यक्षों के चुनाव भी संपन्न हो जाएंगे। बड़ौली ने कहा कि हरियाणा की जनता ने भाजपा के विकास कार्यों पर मुहर लगाकर हरियाणा में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाकर इतिहास रचा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में भी जनता कमल खिलाएगी और आम आदमी पार्टी का भ्रष्टाचार का शासन उखाड़कर कर पारदर्शी और ईमानदार भाजपा को सत्ता सौंपेगी।

Related posts

हरियाणा पुलिस की बड़ी कार्रवाईः एक माह में 23 मोस्टवांटेड अपराधी और 113 एक्टिव गैंग के सदस्य गिरफ्तार: डीजीपी 

Ajit Sinha

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी ने महत्व पूर्ण पदों पर काफी नियुक्तियां की हैं -लिस्ट पढ़े।

Ajit Sinha

25 वर्षीय विधवा महिला के साथ सामूहिक बलात्कार करने का सनसनी खेज मामला प्रकाश में आया हैं, 3 पर केस दर्ज।  

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x