Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग : हरियाणा पुलिस ने आज ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की हैं-पढ़े।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: किसान संगठनों द्वारा दिल्ली कूच के आह्वान के चलते हरियाणा पुलिस द्वारा प्रदेश में आमजन की सुविधा के लिए समय-समय पर रूट डायवर्जन के बारे में जानकारी सांझा की जा रही है जिसका इस्तेमाल करते हुए आमजन अपनी यात्रा को सुविधाजनक बना सकता है। इस बारे में जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि चंडीगढ़ से दिल्ली जाने वाले यात्री पंचकूला, बरवाला, बराड़ा, लाडवा, पिपली के रास्ते अथवा पंचकूला, बरवाला, यमुनानगर (एनएच-344) लाडवा, इंद्री, करनाल होते हुए सोनीपत, केएमपी मार्ग से गुरुग्राम होते हुए दिल्ली पहुंच सकते हैं।

दिल्ली से चंडीगढ़ आने के लिए भी यात्री इन्हीं रूटों का इस्तेमाल करें। आमजन यात्रा के लिए टिकरी बॉर्डर और सिंघु बॉर्डर का प्रयोग ना करे। प्रदेश में अन्य स्थानों पर सभी मार्ग खुले हुए हैं और यातायात की स्थिति सामान्य है। उन्होंने बताया कि चंडीगढ़ से हिसार फतेहाबाद, सिरसा जाने वाले यात्री पंचकूला,बरवाला, बराड़ा, लाडवा, कुरुक्षेत्र,कैथल, नरवाना होते हुए अपने गंतव्य स्थान पर पहुंचे। सिरसा, फतेहाबाद और हिसार से चंडीगढ़ आने के लिए भी इसी मार्ग का इस्तेमाल करे।आमजन किसी भी असहज परिस्थिति में डायल-112  पर संपर्क करें। हरियाणा पुलिस द्वारा आमजन से अपील की जाती है कि वे अनावश्यक रूप से यात्रा करने से बचे।

Related posts

अफसर की फोटो लगा कर नहीं कर पाएंगे अपराध, साइबर नोडल अधिकारियों की हुई ट्रेनिंग।

Ajit Sinha

पलवल: आईटीआई छात्र की चाकू मारकर हत्या करने वाला बाल आरोपित को पुलिस ने किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

ब्रेकिंग न्यूज़: हरियाणा बीजेपी प्रदेश चुनाव प्रबंधन विभाग की प्रदेश समिति की घोषणा की है-लिस्ट पढ़े

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x