Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद राजनीतिक हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: जेजेपी के संगठन में विस्तार, 6 जिला प्रधानों समेत 35 पदाधिकारियों की नियुक्ति।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:जननायक जनता पार्टी ने अपने संगठन में विस्तार करते हुए राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर पर कई महत्वपूर्ण नियुक्तियां की है। जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला ,उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, जेजेपी प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह, राष्ट्रीय संगठन सचिव राजेंद्र लितानी व अन्य वरिष्ठ नेताओं ने विचार-विमर्श के बाद छह जिला अध्यक्षों समेत 35 पदाधिकारियों की नियुक्तियों की सूची जारी की। पार्टी द्वारा रोहतक निवासी बलवान सुहाग को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया हैं। उचाना से पूर्व विधायक भाग सिंह छातर , महेंद्रगढ़ निवासी मंजू चौधरी व रेवाड़ी निवासी श्याम सुंदर सभरवाल को प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी दी हैं।

प्रदेश सचिव के पद पर कैथल निवासी रामफल सरपंच, नूंह निवासी तैयब हुसैन घासेडिया, फरीदाबाद निवासी गोविंद कौशिक व श्याम सिंह, हिसार निवासी जगदीश राय जग्गी और सोनीपत निवासी विनोद मोदी होंगे। वहीं फरीदाबाद निवासी तेजपाल डागर और पलवल निवासी गया लाल चांट के प्रदेश सह सचिव बनाया गया हैं। प्रदेश कार्यकारिणी में अंबाला निवासी संदीप राणा, जींद निवासी अनिल कुंडू व नंद लाल शर्मा और फरीदाबाद निवासी जगजीत वालिया को सदस्य बनाया हैं। वहीं करनाल निवासी पंडित रोशन लाल और फरीदाबाद निवासी अरविंद भारद्वाज प्रदेश कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य होंगे। जेजेपी ने फरीदाबाद जिला में पूर्व विधायक कुंदन लाल भाटिया के बेटे राजेश भाटिया को जिला प्रधान बनाया हैं। इसी तरह कैथल जिले में रिटायर्ड इंस्पेक्टर धूप सिंह माजरा, महेंद्रगढ़ में एडवोकेट तेज प्रकाश, नूंह में इकबाल जैलदार, रेवाड़ी में विजय पंच गुर्जर और रोहतक में दलबीर भराण को जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी हैं। वहीं मास्टर ताराचंद चिडौद हिसार जिले के प्रभारी होंगे। इनके अलावा युवा प्रकोष्ठ में महेंद्रगढ़ जिले में अभय गुर्जर और फरीदाबाद में नलिन हुड्डा को युवा जिलाध्यक्ष बनाया हैं। जेजेपी महिला प्रकोष्ठ में स्व. पूर्व विधायक पूर्ण सिंह डाबड़ा की बेटी हिसार निवासी चित्रा डाबड़ा को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी हैं। इनके अलावा जींद निवासी मुकेश डूमरखां को महिला प्रदेश महासचिव और सोनीपत निवासी सरोज बेनीवाल, जींद निवासी वेदवती गोस्वामी व फरीदाबाद निवासी श्वेता शर्मा को महिला प्रदेश सचिव बनाया हैं। महिला सहसचिव के पद सोनीपत निवासी मीरा चौहान व कैथल निवासी चांदनी मलिक होंगी और फरीदाबाद निवासी अनिता गोयल को महिला प्रदेश कार्यकारिणी में सदस्य बनाया हैं।

Related posts

फरीदाबाद: चाचा द्वारा 5000 रूपए में खरीदी गई देसी पिस्तौल से भतीजे ने देवेंद्र को गोली मारकर हत्या कर दी थी -पकड़े गए।

Ajit Sinha

सभी छह विधानसभा क्षेत्रों में 15 लाख से अधिक मतदाता चुनाव मैदान में उतरे 69 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।

Ajit Sinha

शनिवार,8 नवंबर को सुबह 8 से यात्रा समाप्त होने तक फरीदाबाद से गुड़गांव (पाली – मागंर ) आने- जाने वाला मार्ग पूर्णतया बंद रहेगा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x