Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

गुरुग्राम: वैष्णवी नर्सिंग होम में “महिला दिवस” के पावन पर अवसर विशेष कार्यक्रम आयोजित की गई।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम:वैष्णवी नर्सिंग होम, नजदीक हीरो होंडा चौक में महिला दिवस के पावन अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित की गई। जिसमें लगभग 200 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया। इस पावन पर वैष्णवी नर्सिंग होम की निदेशक डा. रीमा गोयल ने अपने सम्बोधन में महिलाओं के महत्व के बारे में बारीकी से बताया। साथ ही उन्होनें कहा कि महिलाओं को अपनी शक्ति की परख अवश्य होनी चाहिए और उसका इसका इस्तेमाल भी सही दिशा में, सही समय पर होनी चाहिए।

आज की महिलाएं सभी क्षेत्रों में सभी पदों पर महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं, आज के समय में महिलाएं सेना, पुलिस , टीचिंग , बैंकिंग , डॉक्टर , चाहे आईपीएस,आईएएस सभी पदों पर हैं, जोकि अपने काम- धंधे के साथ- साथ, मां , पत्नी , बहन, बेटी का भी कर्तव्य बेहतरीन तरीके से अपने घरों में निभा रही हैं। केंद्र सरकार हो या प्रदेश सरकार या घरों के बड़े बुजुर्ग जो भी जिम्मेदारी दें , उन सभी जिम्मेदारियों को सम्मान पूर्वक महिलाओं को निभाना चाहिए। इस अवसर पर डांसिंग, सिंगिंग के साथ कई तरह कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए जिसे देख सभी महिलाओं के चेहरे खिल उठे। इस अवसर पर अग्रवाल समाज की अध्यक्ष अमिता सिंगला, उपाध्यक्ष आशा गोयल , रोज लैंड स्कूल की निदेशक मधुबाला , नीलम गुप्ता , ज्ञानदीप , मीरा गुप्ता , डॉक्टर रामा , डॉ. ज्योति यादव , डा. अनीता , सीए पारुल गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित थी।

Related posts

गुरूग्राम पुलिस का वांछित बदमाश मुठभेड़ के उपरान्त अवैध हथियारों सहित सोनीपत पुलिस ने किया गिरफतार।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग:आर्थिक अपराध शाखा के इंचार्ज एक लाख रूपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया, 8 लाख रुपए पहले ले चूका है।

Ajit Sinha

भ्रष्टाचार के मामले में फरार सरपंच रामपाल को स्टेट एवं एसीबी की टीम ने किया अरेस्ट, 4 लाख रुपए रिश्वत का आरोप।    

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x