Athrav – Online News Portal
राजनीतिक हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: अमेरिका की संसद में मोदी-मोदी के नारों की गूंज से हर भारतीय हुआ आनंदित: ओम प्रकाश धनखड़


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर से पहले  करनाल लोकसभा की पानीपत रैली को संबोधित करते हुए हरियाणा बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने कहा कि कांग्रेस ने सदा देश को नीचा दिखाने की कोशिश की थी, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन 9 सालों में विदेशों में देश का मान बढ़ाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि अमेरिका की संसद में जो मोदी-मोदी का नारा सुना उससे हर भारतवासी का दिल खुश हो गया, यही बदलता हुआ भारत है। अमेरिका की दो रातें सभी ने देखी जिससे हर भारतवासी गदगद हो गया, मन आनंद से भर गया। अमेरिका की संसद में अमेरिकी सांसदों द्वारा मोदी के भाषणों पर बार-बार ताली बजाकर सम्मान देने की घटना को भी प्रदेश अध्यक्ष ने भारत के लिए गौरव की बात बताई।

प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि पीएम मोदी ने अमेरिका वालों को डिजिटल के बारे में भी बता दिया कि मोदी सरकार में एक बटन दबाते ही करोड़ों किसानों के खातों में कैसे सम्मान निधि भेज दी जाती है।  दक्षिणी अफ्रीका में जितने बैंक खाते नहीं होंगे उससे ज्यादा जन-धन खातों में राशि ट्रांसफर कर दी जाती हैं। आस्ट्रेलिया की जितनी आबादी उतनी संख्या में लोग भारत की ट्रेनों में सफर करते हैं। कैसे अमेरिका के राष्ट्रपति बाइडेन प्रधानमंत्री का हाथ पकड़कर ले गए यह नजारा हम सभी ने देखा जिससे मन आनंदित हो गया। कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए  धनखड़ ने कहा कि उनके समय में जूता उतरवाकर तलाशी ली जाती थी, तब हमें शर्म महसूस होती थी। आज हम बदलते भारत को देख रहे हैं कि कैसे विदेशों के राष्ट्राध्यक्ष मोदी के सम्मान में खड़े होते हैं, पैर छूते हैं और गले मिलते हैं। आस्ट्रेलिया का राष्ट्राध्यक्ष मोदी को बॉस बोल रहे हैं। यही बदलता हुआ भारत है। धनखड़ ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व का ही करिश्मा था कि रूस व यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को बीच में रुकवाकर देश के छात्रों को सकुशल भारत लाया गया। उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत लगातार विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। वसुदैव कुटुंबकम की नीति पर चलने वाले प्रधानमंत्री मोदी के आदर में दुनिया के नेता सिर झुका रहे हैं। ब्राजील का राष्ट्रपति भगवान हनुमान जी की फोटो ट्वीट कर रहे हैं। यह सब बातें प्रत्येक भारतीय को गर्व से भर देती है।धनखड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी भारत की संस्कृति और विरासत को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। अमेरिका में सहस्र चंद्र के दर्शन मोदी ने राष्ट्रपति बाइडेन को करा दिए, ये गौरव के पल हम सभी के लिए आनंददायी हैं। मोदी के करिश्माई नेतृत्व पर बोलते हुए धनखड़ ने कहा कि रूस और यूक्रेन का युद्ध रूकवा कर अपने नागरिकों और छात्रों को सकुशल भारत लाना यही बदलते हुए भारत की ताकत है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के 9 सालों में भारत आत्मनिर्भर होने की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा है।नेताजी सुभाष चंद्र बोस के बारे में धनखड़ ने कहा कि कांग्रेस ने उन्हें पलायन के लिए मजबूर कर दिया था। उनकी कोई पुण्य तिथि नहीं मनाई जाती थी। मोदी सरकार में आज बोस की पुण्य तिथि मनाई जा रही है। इंडिया गेट पर उनकी प्रतिमा लगाकर सम्मान दिया गया है।कांग्रेस की सरकारों में जितने भी अवार्ड होते थे कांग्रेसी नेताओं के नाम पर होते थे। लेकिन मोदी सरकार ने खेल रत्न का पुरस्कार मेजर ध्यानचंद के नाम से किया। एयरपोर्ट के नाम बलिदानियों और शहीदों के नाम पर किए। नौ साल में भारत मजबूत हुआ है और हमारी अर्थव्यवस्था पांचवें स्थान पर पहुंची है। उन्होंने कहा कि हमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर फक्र है कि शीघ्र ही भारत दुनिया की सबसे बड़ी तीसरी अर्थव्यवस्था वाला देश बन जाएगा।भाजपा अध्यक्ष ने कश्मीर से धारा 370 हटाने, सर्जिकल स्ट्राइक सहित विभिन्न मुद्दों का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा जो कहती है वह करती है। भाजपा अध्यक्ष ने कहा की कोरोना काल में हमारे देश में तैयार वैक्सीन विदेशों में भेजी गई और कोरोना से बचाया। करनाल लोकसभा की पानीपत रैली में धनखड़ ने मोदी सरकार की 9 सालों की उपलब्धियों और विकास कार्यों को गिनवाया। इस मौके पर उन्होंने जनता से अच्छा काम करने वाले को तीसरी बार मौका देने की हां भी भरवाई।  रैली के दौरान संजय भाटिया के आग्रह पर लोक गायक गजेंद्र फोगाट ने प्रधानमंत्री मोदी पर बनाए हुए गीत ‘‘मोदी-मोदी हो रही है’’ गाया तो पांडाल में बैठी पब्लिक झूम उठी।

Related posts

डायल 112 बनी वरदान, 10 मिनट में जहर पीडि़त महिला को पहुंचाया अस्पताल, मिला जीवन दान- एसपी  

Ajit Sinha

खरगे बोले- कांग्रेस ने देश में 55 साल राज किया, मोदी एक उदाहरण दिखाएं कि कांग्रेस ने किसी से कुछ छीना हो

Ajit Sinha

विधानसभा चुनाव में कार्यकर्ता संकल्प के साथ हर बूथ की जीत को सुनिश्चित करें : फणीन्द्रनाथ शर्मा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
//jouptath.net/4/2220576
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x