Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने डयूटी में लापरवाही के मदेनजर जेई राजेन्द्र सिंह को किया निलंबित।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने ड्यूटी में लापरवाही व बिजली कनेक्शन जारी करने के कारण निगम को होने वाले नुकसान के मद्देनजर आज चरखी-दादरी सिटी के कनिष्ठ अभियंता (जेई) राजेन्द्र सिंह को तुरंत प्रभाव से निलंबित करने के आदेश दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक को दिए हैं। कनिष्ठ अभियंता राजेन्द्र सिंह एसडीओ/ओपी, शहर चरखी दादरी के अंतर्गत एएफएम/एरिया-इंचार्ज के रूप में तैनात है।

इस संबंध में दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम, चरखी दादरी के एक्सईन ओपी डिवीजन द्वारा चीफ इंजीनियर/ओपी सर्कल, दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम, भिवानी को सौंपी गई तथा ऊर्जा मंत्री के कार्यालय में प्राप्त चार्जशीट को मद्देनजर रखते हुए राजेन्द्र सिंह को निलंबित करने के आदेश डीएचबीवीएनएल के प्रबंध निदेशक को दिए गए हैं।उल्लेखनीय है कि इस चार्जशीट में राजेन्द्र सिंह पर आरोप है कि विद्युत कनेक्शन जारी करने में कर्तव्य की उपेक्षा और लापरवाही के कारण निगम को भारी नुकसान पहुंचाया गया है। ऊर्जा मंत्री ने इन आरोपों की गंभीरता को देखते हुए, राजेंद्र सिंह, जेई, पुत्र श्री भीम सिंह को तुरंत प्रभाव से निलंबित करने के आदेश दिए है।

Related posts

सीएम मनोहर लाल ने स्टेट विजिलेंस की जांच रिपोर्ट पर किस ठेकेदार से 1 करोड़ 9 लाख वसूलने, कइयों पर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

Ajit Sinha

सरकार की एसआईटी पर नहीं किया जा सकता भरोसा, किसी मामले की जांच नहीं चढ़ी सिरे- भूपेंद्र हुड्डा

Ajit Sinha

फरीदाबाद: प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों में लागू होगा श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय का आरपीएल प्रोग्राम

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x