Athrav – Online News Portal
अपराध चंडीगढ़ फरीदाबाद हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: प्रदेश के चार पुलिसकर्मियों को डीजीपी शत्रुजीत कपूर उत्तम सेवा पदक से किया सम्मानित, नकद पुरस्कार।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने आज फरीदाबाद के सूरजकुंड में आयोजित किए जा रहे प्रथम राज्य स्तरीय पुलिस महानिरीक्षक/ अधीक्षक सम्मेलन में डीजीपी उत्तम सेवा पदक के लिए चयनित किए गए चार पुलिसकर्मियों को मेडल,प्रशंसा पत्र तथा ₹50000 की नकद राशि भेंटकर सम्मानित किया। इस मौके पर उन्होंने इन चयनित पुलिसकर्मियों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए उन्हें निरंतर इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। इसके साथ ही कपूर ने सोनीपत जिला के बड़ी पुलिस स्टेशन को राज्य में सर्वश्रेष्ठ पुलिस स्टेशन के खिताब से नवाजते हुए थाना प्रभारी इंस्पेक्टर महेश कुमार को सर्टिफिकेट प्रदान कर सम्मानित किया है।
 
चयनित पुलिसकर्मियों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि प्रदीप कुमार आईजी ट्रैफिक एंड हाईवे करनाल कार्यालय में सब इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत है। प्रदीप कुमार ने अपनी ड्यूटी के दौरान यातायात व्यवस्था संबंधी अनेक महत्वपूर्ण कार्य किए। इसके साथ ही उन्होंने प्रदेश में यातायात को लेकर आयोजित की जाने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओं के सुचारू संचालन में भी महत्वपूर्ण सहयोग दिया।

इसी प्रकार ,हैड कांस्टेबल अंकुश को साइबर सेल में अपनी उत्कृष्ट सेवाएं देने के लिए सम्मानित किया गया। अंकुश द्वारा साइबर सुरक्षा को लेकर बनाई जाने वाली कार्य योजना के बेहतर क्रियान्वयन में शानदार प्रदर्शन किया गया। इसके साथ ही अंकुश ने 1600 से अधिक अध्यापको तथा विद्यार्थियों और 1250 से अधिक पुलिस कर्मचारियों को साइबर सुरक्षा संबंधी प्रशिक्षण दिया।

इसी प्रकार, राम कुमार वर्तमान में हिसार जिला में इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने अपने कार्यकाल में कई वरिष्ठ अधिकारियों के साथ काम करते हुए कई गंभीर मामलों को सुलझाने में अपना सहयोग दिया। उनकी मेहनत व लगन के चलते इन्हें इंस्पेक्टर के पद पर भी पदोन्नति दी गई।

उन्होंने बताया कि सब-इंस्पेक्टर अजब सिंह जिला पंचकूला में कार्यरत है। ये सदैव अपनी ड्यूटी को लेकर काफी मेहनती तथा समर्पित रहे जिसके चलते इन्हें पुलिस विभाग में वर्ष 2017 में पदोन्नत भी किया गया। ड्यूटी के दौरान इनकी कार्यप्रणाली बहुत ही व्यवस्थित तथा निष्पक्ष रही।

Related posts

पुरी प्राणायाम में विधायक राजेश नागर ने फहाराया तिरंगा झंडा,आरडब्ल्यूए के कार्यक्रम में कोरोना योद्धा डॉक्टर्स को किया सम्मानित

Ajit Sinha

फरीदाबाद: स्मार्ट सिटी की सबसे बड़ी पार्क टाउन पार्क की खूबसूरती की दिशा में एक और कदम बढ़ाया गया, फ्लावर वॉच लगाए गए , विपुल

Ajit Sinha

फरीदाबाद: जिला परिवेदना एवं कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक रविवार को : डीसी जितेन्द्र यादव

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x