Athrav – Online News Portal
दिल्ली राजनीतिक हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रैकिंग: महंगाई को कम करना दिल्ली की केजरीवाल सरकार से सीखे सीएम खट्टर: डॉ. सुशील गुप्ता

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद डॉ. सुशील गुप्ता ने बुधवार को हरियाणा में बढ़ती महंगाई को लेकर खट्टर सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि पूरे देश में हरियाणा महंगाई में राजस्थान के बाद नंबर दो पर है। प्रदेश के लोग महंगाई से त्रस्त हैं। ऊंची कीमतों का प्रभाव हरियाणा में आसमान छू रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता महंगाई की चक्की में पीस रही है। जिस पर खट्टर सरकार का कोई कंट्रोल नहीं है। पिछले 9 सालों में खट्टर सरकार महंगाई को रोकने में नाकाम साबित हुई है।

उन्होंने कहा कि आंकड़ों के अनुसार अगस्त में हरियाणा में मुद्रास्फीति दर 8.27% दर्ज की गई, जबकि जबकि दिल्ली में सबसे कम दर 3.1% दर्ज की गई। उन्होंने कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार में बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य के अलावा सभी मूलभूत सुविधाएं मुफ्त हैं, वहीं सरकार पर एक पैसे की देनदारी भी नहीं है। बल्कि 8000 करोड़ रुपये से ऊपर का सालाना मुनाफ़ा कमाती है। जबकि हरियाणा में महंगाई ने जनता का जीना मुश्किल कर रखा है और सरकार की तरफ से भी कोई सुविधा नहीं दी गई है। परंतु 50000 करोड़ रुपये से ऊपर सालाना घाटा है । उन्होंने कहा कि खट्टर सरकार को प्रदेश की जनता को मूलभूत सुविधाएं देना और महंगाई से राहत देना दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार से सीखना चाहिए।
इसके अलावा उन्होंने कहा कि सीएम खट्टर के राज में हरियाणा में बिजली और पानी के बिल बढ़ाकर दिए जा रहे हैं। बिल नहीं भरने पर गरीबों के कनेक्शन काटे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि खट्टर सरकार की नीतियों से पूरा प्रदेश त्रस्त हो चुका है। आने वाला समय आम आदमी पार्टी का है। जनता वोट की चोट से खट्टर सरकार को सबक सिखाने का काम करेगी। प्रदेश में 2024 में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी और प्रदेश की जनता को दिल्ली की तर्ज पर महंगाई से राहत देने का काम करेंगे।

Related posts

वैलेंटाइन डे पर डॉ. बीरबल झा का आह्वान — “डिजिटल लव बनाम रियल लव” पर प्रेरक संबोधन।

Ajit Sinha

– 5 बार विधायक रहे भागीराम सहित तीन वरिष्ठ नेता जेजेपी में शामिल

Ajit Sinha

बीजेपी ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को भारत -चीन के बीच हुई  झड़प के ऊपर उठाए गए सवाल पर लिखा पत्र, पढ़े।  

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x