Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग:मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने टेस्ला को हरियाणा में मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लगाने का दिया आमंत्रण

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विश्वप्रसिद्ध इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी टेस्ला को हरियाणा में अपना मैन्युफैक्चरिंग प्लांट स्थापित करने का आमंत्रण देते हुए कहा कि राज्य सरकार इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने और औद्योगिक निवेश आकर्षित करने के लिए हर संभव सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने टेस्ला प्रतिनिधियों को हरियाणा इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी की प्रति भेंट की और बताया कि हरियाणा इस क्षेत्र में अग्रणी बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। नायब सिंह सैनी आज यहां टेस्ला कंपनी के प्रतिनिधियों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि टेस्ला हरियाणा में अपना मैन्युफैक्चरिंग प्लांट स्थापित करती है, तो इससे कंपनी की बिक्री में उल्लेखनीय वृद्धि होगी और भारतीय उपभोक्ताओं को टेस्ला इलेक्ट्रिक कारें अधिक किफायती दरों पर उपलब्ध हो सकेंगी।  उन्होंने बताया कि हरियाणा की इलेक्ट्रिक व्हीकल नीति निवेशकों को आकर्षक प्रोत्साहन, सुदृढ़ बुनियादी ढांचा और उद्योगों के लिए अनुकूल माहौल प्रदान करती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज हरियाणा निवेश और नवाचार के लिए आदर्श गंतव्य बन चुका है। राज्य सरकार उद्योगों को विश्वस्तरीय सुविधाएं और अनुकूल वातावरण प्रदान कर रही है।

उन्होंने कहा  कि हरियाणा में टेस्ला की उपस्थिति राज्य के औद्योगिक एवं तकनीकी विकास को नई गति देगी। इस अवसर पर टेस्ला की वरिष्ठ निदेशक सुश्री इसाबेल फैन ने मुख्यमंत्री को भारत के पहले एकीकृत टेस्ला सेंटर के शुभारंभ समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया, जो आगामी 27 नवंबर को गुरुग्राम में आयोजित किया जाएगा। यह सेंटर एक ही परिसर में एक्सपीरियंस सेंटर, डिलीवरी सेंटर, सर्विस सेंटर, ऑफिस स्पेस और सुपरचार्जिंग स्टेशन को सम्मिलित करेगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सुश्री इसाबेल फैन को श्रीमद्भगवद गीता की प्रति भी भेंट की। बैठक में मुख्य सचिव  अनुराग रस्तोगी, परिवहन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. राजा शेखर वुंडरू, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव अरुण कुमार गुप्ता, उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के आयुक्त एवं सचिव डॉ. अमित कुमार अग्रवाल, सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक के.एम. पांडुरंग, एचएसआईआईडीसी के प्रबंध निदेशक  यश गर्ग सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

हरियाणा: सरकारी स्कूलों में कार्यरत सी.एंड.वी कला अध्यापकों का जल्द ही रिक्तियों के आधार पर पीजीटी के पद पर प्रमोशन

Ajit Sinha

एक-एक वोटर तक पहुंचेगा भाजपा का कार्यकर्ता : मुख्यमंत्री नायब सैनी

Ajit Sinha

एसएचओ जांच के घेरों में,एएसआई 10000 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x