Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ दिल्ली राष्ट्रीय हाइलाइट्स

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: दिल्ली पहुंचकर बिप्लब देब से मिले मुख्यमंत्री नायब सैनी

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: हरियाणा के कर्मशील मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को दिल्ली पहुंचकर भाजपा के कद्दावर नेता, त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरियाणा भाजपा के पूर्व प्रभारी एवं सांसद बिप्लब कुमार देब से मुलाकात की। यह मुलाकात देब के निवास पर हुई, जहां दोनों नेताओं के बीच करीब आधा घंटे तक राजनीतिक विषयों पर चर्चा हुई। बिप्लब देब के निवास पर पहुंचकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सांसद बिप्लब देब का पटका पहनाकर और बुके देकर उनका सम्मान किया, तो वहीं देब ने भी अपने आवास पर पहुंचने पर सीएम सैनी का जोरदार स्वागत और अभिनंदन किया। बिप्लब देब ने मुख्यमंत्री नायब सैनी को मिठाई भी खिलाई। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और बिप्लब कुमार देब के बीच करीब आधा घंटा राजनीतिक विषयों पर बातचीत हुई। मुलाकात के बाद बिप्लब देब ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा तेजी से समृद्धि और प्रगति की ओर अग्रसर है। देश के कद्दावर नेताओं और भाजपा के रणनीतिकार नेताओं में शुमार बिप्लब देब ने कहा कि नायब सैनी कर्मशील व्यक्तित्व के धनी है और वे हरियाणा की जनता के लिए दिन-रात काम कर रहे हैं। बिप्लब देब ने नायब सैनी की तारीफ करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री हरियाणा के दुलारे हैं और प्रदेश की जनता भी नायब सरकार के कार्यों से खुश हैं।

Related posts

भाजपा और एलजी की सारी साज़िश को सीएम केजरीवाल ने किया नाकाम, दिल्ली में जारी रहेगी मुफ्त बिजली

Ajit Sinha

नई दिल्ली: “आज कुरुक्षेत्र की लड़ाई में फिर सत्य की जीत हुई, फिर आज दुर्योधन का अहंकार धर्म ने चकनाचूर कर दिया-तेजस्वी सूर्या

Ajit Sinha

फरीदाबाद: भाजपा मेयर उम्मीदवार प्रवीण बत्रा जोशी ने भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, मंत्रियों और विधायकों की उपस्थिति में भरा नामांकन

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x