Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ राजनीतिक हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: चौ. देवीलाल के कदमों पर चलते हुए हरियाणा हित में सदैव समर्पित- दुष्यंत चौटाला


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री और जननायक जनता पार्टी के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दुष्यंत चौटाला ने जनता के सहयोग और साथ के लिए प्रत्येक हरियाणावासी का आभार प्रकट किया है। सोशल मीडिया पर संदेश में दुष्यंत चौटाला ने कहा कि प्रदेश की जनता ने उन्हें हरियाणा के उपमुख्यमंत्री के रूप में प्रदेश की सेवा करने का अवसर दिया, जो कि उनका सौभाग्य था। उन्होंने कहा कि हरियाणा के हित और जनता के कार्यों के लिए जनता का समर्थन और सहयोग उनके लिए हमेशा ऊर्जादायक रहा है। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि सीमित समय और सीमित संख्या के साथ हमने दिन-रात हरियाणा के हितों की रक्षा के लिए लगाए हैं और हरियाणा के हर वर्ग एवं हर क्षेत्र के काम सरकार में करवाएं है।

दुष्यंत चौटाला ने आगे कहा कि मुश्किल और संघर्ष के दौर में जनता ने हम पर जो भरोसा लगातार जताया है और जो साथ हमेशा दिया है, उसके लिए वे सदैव जनता के आभारी रहेंगे। उन्होंने प्रदेश की जनता को विश्वास दिलाया कि जननायक चौधरी देवीलाल के कदमों पर चलते हुए वे हरियाणा और हरियाणा के लोगों के हितों की रक्षा के लिए सदैव समर्पित रहेंगे। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि उनके द्वारा हरियाणा के लोगों की सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा के प्रयास लगातार जारी रहेंगे।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर प्रदेश में महीने भर चलेंगे सेवा कार्यक्रम: ओम प्रकाश धनखड़

Ajit Sinha

दस वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में लिखा गया है विकास का नया अध्याय : मुख्यमंत्री नायब सैनी

Ajit Sinha

पलवल: एक्सिस बैंक लूट मामला: अरेस्ट 5 डकैतों से 19 लाख 68 हजार रूपए कैश बरामद, 3 डकैत अब भी फरार- एसपी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x