Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: हरियाणा सरकार ने अग्निवारों को दी रोजगार की गारंटी- मुख्यमंत्री नायब सैनी

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा में अग्नि वीरों  को रोजगार की गारंटी प्रदान करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने ऐतिहासिक घोषणा करते हुए कहा कि अग्नि वीरों को प्रदेश सरकार द्वारा भर्ती किए जाने वाले कांस्टेबल, माइनिंग गार्ड, फॉरेस्ट गार्ड, जेल वार्डन और एस.पी.ओ. के पदों पर सीधी भर्ती में 10 प्रतिशत हॉरिजोंटल आरक्षण प्रदान किया जाएगा।मुख्यमंत्री आज यहां प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 14 जून, 2022 को ‘अग्निपथ’ योजना लागू की गई थी। इस योजना के तहत भारतीय सेना में 4 वर्ष के लिए अग्निवीर की तैनाती की जाती है। नायब सिंह सैनी ने कहा कि सरकार ने यह भी निर्णय लिया है कि इन अग्निवीरों को ग्रुप-बी और सी में सरकारी पदों के लिए निर्धारित अधिकतम आयु में 3 वर्ष की छूट प्रदान की जाएगी। हालांकि, अग्निवीरों के पहले बैच के मामले में आयु में यह छूट 5 वर्ष की होगी। उन्होंने कहा कि सरकार ग्रुप-सी में सिविल पदों पर सीधी भर्ती में अग्निवीरों के लिए 5 प्रतिशत होरिजोंटल आरक्षण और ग्रुप-बी में 1 प्रतिशत हॉरिजोंटल आरक्षण प्रदान करेगी।मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने यह भी निर्णय लिया है कि अगर अग्निवीर को किसी भी औद्योगिक इकाई द्वारा प्रतिमाह 30,000 रुपये से अधिक वेतन दिया जाता है, तो राज्य सरकार उस औद्योगिक इकाई को 60,000 रुपये वार्षिक की सब्सिडी देगी। इतना ही नहीं, यदि कोई अग्निवीर अपना उद्यम स्थापित करता है, तो सरकार द्वारा उसे 5 लाख तक के ऋण पर ब्याज सहायता प्रदान की जाएगी। नायब सैनी ने कहा कि अग्नि वीरों को प्राथमिकता के आधार पर बंदूक का लाइसेंस दिया जाएगा। सरकारी विभागों /बोर्डों/निगमों में तैनाती चाहने वाले अग्निवीरों को मैट्रिक्स स्कोर में प्राथमिकता दी जाएगी।इस अवसर पर मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वी उमाशंकर, परिवहन विभाग के प्रधान सचिव नवदीप सिंह विर्क, सैनिक एवं अर्धसैनिक विभाग के प्रधान सचिव विजेंद्र कुमार, खनन एवं भूविज्ञान विभाग के आयुक्त एवं सचिव टी एल सत्य प्रकाश, सूचना , जन संपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग के महानिदेशक मंदीप सिंह बराड़, खनन एवं भूविज्ञान विभाग के महानिदेशक के मकरंद पांडुरंग, मॉनिटरिंग एवं कॉर्डिनेशन की विशेष सचिव डॉ प्रियंका सोनी, मीडिया सचिव प्रवीण आत्रेय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

हरियाणा पुलिस ने एक ट्रक से 30 किलो अफीम, 53200 प्रति बंधित गोलियां और 8 लाख रूपए नगद बरामद किया हैं। 

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने आउटसोर्सिंग पॉलिसी पार्ट-1 के अधीन ठेकेदार के माध्यम से सफाई कर्मचारियों को नियुक्ति करने के निर्देश दिए।

Ajit Sinha

भ्रष्टाचार कतई सहन नहीं, दोषी पाए जाने पर भ्रष्ट अधिकारियों की जाएगी नौकरी और उनसे ही होगी वसूली – दुष्यंत चौटाला

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x