Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: कैबिनेट मंत्री अनिल विज द्वारा निर्माण मजदूरों के लिए विशेष सहायता की घोषणा।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:हरियाणा के श्रम मंत्री अनिल विज ने आज अपने कार्यालय में एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए कहा कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों पर लगाए गए प्रतिबंध के कारण प्रभावित मजदूरों को सरकार द्वारा साप्ताहिक निर्वाह भत्ता दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इन मजदूरों के हितों की रक्षा करना सरकार की प्राथमिकता है। यह निर्णय पिछले दिनों सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए निर्देशों के तहत लिया गया है, जिसमें एनसीआर क्षेत्र में वायु गुणवत्ता के गंभीर श्रेणी में पहुंच जाने के कारण ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रेप) का चौथा चरण लागू किया गया था। इस चरण के तहत सभी निर्माण गतिविधियों पर प्रतिबंध लगा दिया गया था।

इस प्रतिबंध के कारण बड़ी संख्या में मजदूरों की आजीविका प्रभावित हुई है। अनिल विज ने कहा कि इन मजदूरों को सरकार की ओर से साप्ताहिक निर्वाह भत्ता प्रदान किया जाएगा , जिससे उनकी रोज़मर्रा की जरूरतों को पूरा किया जा सके। उन्होंने कहा कि हम इन मजदूरों के साथ खड़े हैं और यह सुनिश्चित करेंगे कि उनकी आर्थिक कठिनाइयों को कम किया जा सके। यह भत्ता सीधे मजदूरों के बैंक खातों में डाला जाएगा।श्रम मंत्री ने कहा कि श्रम विभाग के अधिकारियों को निर्देश दे दिये गए हैं कि वे इस योजना को जल्द से जल्द लागू करें और मजदूरों तक सहायता पहुंचाना सुनिश्चित करें। सरकार की इस पहल से हजारों निर्माण मजदूरों को राहत मिलेगी, जो प्रतिबंधों के कारण अपने काम से वंचित हो गए थे। 

Related posts

हरियाणा: जिला प्रशासन को मजबूत करने के लिए तत्काल प्रभाव से 14 एचसीएस अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की है।

Ajit Sinha

ब्रेकिंग न्यूज़: हरियाणा में आप ने किया संगठन भंग,दिल्ली के विधायक सौरव भारद्वाज होंगे चुनाव प्रभारी-सुशील गुप्ता।

Ajit Sinha

हरियाणा:खेल एवं युवा मामले राज्यमंत्री सरदार संदीप सिंह ने औचक निरीक्षण के दौरान 3 अधिकारी व कर्मचारी को निलंबित किया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x