Athrav – Online News Portal
राजनीतिक हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: जेजेपी के संगठन में बड़ा विस्तार, 23 वरिष्ठ नेताओं को सौंपी अहम जिम्मेदारी

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: जननायक जनता पार्टी ने अपने संगठन में विस्तार करते हुए कई महत्वपूर्ण नियुक्तियां की है। जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला, उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, जेजेपी प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह, राष्ट्रीय संगठन सचिव राजेंद्र लितानी, विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रदेशाध्यक्ष व अन्य वरिष्ठ नेताओं ने विचार-विमर्श के बाद 23  पदाधिकारियों की नियुक्तियों की सूची जारी की।

जींद निवासी राम मेहर ठाकुर को राष्ट्रीय सचिव बनाया गया हैं। सिरसा निवासी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य जगसीर सिंह मांगियाना और नूंह निवासी जावेद प्रदेश महासचिव होंगे। सोनीपत निवासी बलजीत मलिक खानपुर और महेंद्रगढ़ निवासी पूर्व शहरी जिलाध्यक्ष अशोक सैनी को प्रदेश सचिव तथा रोहतक निवासी संजय बल्हारा को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनाया हैं। पार्टी ने रमेश गोदारा को दोबारा से हिसार का जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी हैं। गुरुग्राम निवासी यशवीर राघव जेजेपी प्रदेश प्रवक्ता होंगे। कैथल निवासी ज्ञान सिंह गुर्जर को जेजेपी बीसी सेल का प्रदेश प्रभारी और हिसार निवासी कृष्ण गंगवा को प्रदेश अध्यक्ष बनाया हैं। जेजेपी पंचायती राज प्रकोष्ठ में कैथल निवासी बिल्लू चंदाना और सोनीपत निवासी पूर्व चेयरमैन कुलदीप मलिक को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया हैं। रोहतक निवासी शुगरकेन कंट्रोल बोर्ड के सदस्य प्रवीण लांबा पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव होंगे।

जेजेपी महिला प्रकोष्ठ में फतेहाबाद निवासी पूर्व मंत्री चौधरी लीला कृष्ण की पुत्रवधु सुषमा चौधरी, हिसार निवासी पूर्व महिला जिला अध्यक्ष कृष्णा भाटी और यमुनानगर निवासी पूर्व महिला जिलाध्यक्ष बलविंद्र कौर को प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया हैं। कैथल निवासी कमलेश श्योकंद को महिला प्रदेश सचिव, कैथल निवासी सरोज बरसाना को महिला प्रदेश कार्यकारिणी में सदस्य बनाया हैं। वहीं रजनी बाला धीमान पंचकुला महिला जिला अध्यक्ष होंगी।जेजेपी एससी सेल में पंचकूला निवासी अमित सोनकर को प्रदेश महासचिव, पंचकूला निवासी गुरुदेव चरणनिया को पंचकूला का जिला प्रधान बनाया है। कैथल निवासी पाला राम सैनी यूएलबी सेल में प्रदेश उपाध्यक्ष होंगे। जेजेपी व्यापार प्रकोष्ठ में पानीपत निवासी सुभाष सिंगला को प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी दी हैं।

Related posts

ब्रेकिंग न्यूज़: हरियाणा में आप ने किया संगठन भंग,दिल्ली के विधायक सौरव भारद्वाज होंगे चुनाव प्रभारी-सुशील गुप्ता।

Ajit Sinha

जब भी कांग्रेस बीजेपी सरकार को घेरती हैं, तो उनका कमल खिल उठता हैं, “जन आक्रोश रैली” में घेरा तो, 3 राज्यों में कमल खिल उठा।    

Ajit Sinha

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी बोली, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सिर्फ झूठ फैलाते हैं-वीडियो सुने।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x