अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: एंटी करप्शन ब्यूरो, पंचकूला की टीम ने आज आरोपित सुमीत, होमगार्ड पुलिस चौकी रणजीतपुर जिला यमुनानगर को सिपाही लोकेश, मुंशी पुलिस चौकी, रणजीतपुर के कहे अनुसार शिकायतकर्ता से 10,000/-रूपये (दस हजार रूपये) नकद रिश्वत लेते रंगे हाथो गिरफ्तार किया गया है तथा उपरोक्त दोनो आरोपितों के विरूद्व एफआईआर नंबर – 4 दिनांक 17.05.2025 धारा 7 पी.सी. एक्ट 1988 के तहत भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, पंचकूला में दर्ज किया गया है। इस मामले में सिपाही लोकेश, मुंशी, पुलिस चौकी, रणजीतपुर अभी फरार है।
शिकायतकर्ता ने एसीबी पंचकूला को दी गई शिकायत में आरोप लगाया कि माईनिग विभाग द्वारा एक महीने पहले उसकी गाडी न. एच.आर. 58 ई-7977 को माइनिंग करने के आरोप में जब्त करने उपरान्त पुलिस चौकी रणजीतपुर, जिला यमुनानगर में खडा किया गया था। उसके द्वारा गत 15 मई 2025 को न्यायालय, बिलासपुर से गाड़ी को छुडवाने के आदेश प्राप्त किए गए थे। इसके उपरांत वह अपनी गाड़ी छुडवाने के लिए सिपाही लोकेश, मुंशी, पुलिस चौकी, रणजीतपुर से मिला। लोकेश मुंशी के द्वारा उसकी गाड़ी को रिलीज करने की एवज में उससे सुमित होमगार्ड के माध्यम से 10,000/-नकद रिश्वत राशि की मांग की जा रही है। एसीबी पंचकूला टीम द्वारा शिकायतकर्ता की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपित सुमित होमगार्ड उपरोक्त को आरोपित सिपाही लोकेश उपरोक्त के कहे अनुसार शिकायतकर्ता से 10,000/-रुपए रिश्वत लेते पुलिस चौकी रणजीतपुर जिला यमुनानगर से गिरफ्तार किया गया।
Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments