Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ राजनीतिक हरियाणा हाइलाइट्स

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: लगभग 30 लाख सदस्य बनाने के बाद सक्रिय सदस्य बनाने में जुटी भाजपा


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़/कुरूक्षेत्र: 50 लाख सदस्य बनाने के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रही भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने उन कार्यकर्ताओं को सक्रिय सदस्य बनाने के लिए पांच दिन का और समय दिया है, जो अभी तक भी अपने बूथों पर अपने स्तर पर 50 सदस्य नहीं बना सके हैं। प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडौली ने पांच दिन बढ़ाते हुए ऐसे कार्यकर्ताओं के लिए 10 दिसंबर तक का समय बढाया है। इसके बाद सभी मंडल अध्यक्षों से इस संबंध में रिपोर्ट ली जाएगी। साथ ही सक्रिय सदस्य बनाने का अभियान भी शुरू कर दिया गया है। शुक्रवार को कुरूक्षेत्र में प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडौली ने बताया कि गुरुवार शाम तक भाजपा के सदस्यों की संख्या 28 लाख 21 हजार 128 तक पहुंच गई थी और सदस्य बनने की प्रक्रिया लगातार तेजी से आगे बढ़ रही है।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सभी कार्यकर्ता 50 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य पूरा करने में जुटें हैं और पार्टी जल्दी ही इस जादुई आंकड़े को पार कर लेगी। प्रदेश अध्यक्ष ने सदस्यता अभियान को और गति देने तथा हर वर्ग को पार्टी से जोड़ने के लिए हर मंडल में 20 से 25 वरिष्ठ और प्रबुद्ध नागरिकों को भाजपा की सदस्यता दिलाने के लिए जिलाध्यक्षों को विशेष निर्देश दिए हैं तथा साथ ही हर बूथ पर 3 सक्रिय सदस्य बनाने के लिए कहा है। क्योंकि सक्रिय सदस्य वे ही कार्यकर्ता बनेंगे , जिन्होंने 50 सदस्य जोड़ने का काम किया हो। प्रदेश अध्यक्ष ने सभी जिला अध्यक्षों को 10 दिसंबर शाम तक अपने अपने जिलों की रिपोर्ट देने के लिए कहा है।

कुरुक्षेत्र में सदस्यता अभियान को लेकर हुई बैठक में प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने कहा कि अभी हमारे 13 हजार सक्रिय सदस्य हैं। 10 दिसंबर तक पूरे प्रदेश में हर बूथ पर तीन सक्रिय सदस्य बनाने हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जिन कार्यकर्ताओं ने 50 से अधिक लोगों को पार्टी से नहीं जोड़ा है वे भी 10 दिसंबर तक अपने लक्ष्य को पूरा करें। श्री बड़ौली ने कहा कि जिलों में 20 से 25 वरिष्ठ नागरिकों को भी सक्रिय सदस्य बनाना है, इसके लिए जिला अध्यक्ष वरिष्ठ नागरिकों के घरों पर जाएंगे और उन्हें सक्रिय बनाएंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कुरूक्षेत्र मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का गृह जिला है, इसलिए कार्यकर्ताओं को अधिक एक्टिव रहना होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है और कार्यकर्ताओं की मेहनत के दम पर ही हम लगातार चुनाव जीत रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह जीत आगे भी बनी रहे इसके लिए हमें बिना थके और बिना रुके काम करना है।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने कहा कि 9 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के होने वाले कार्यक्रम की तैयारी जोरों पर हैं। प्रदेश अपने प्रधानमंत्री का भव्य स्वागत करने के लिए तैयार है। बडौली ने कहा कि प्रधान मंत्री को हरियाणा से विशेष स्नेह और लगाव रहा है। प्रधानमंत्री ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओं योजना को हरियाणा की पानीपत की भूमि से शुरू किया था। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना एक जन आंदोलन बनी और हरियाणा सहित पूरे देश का लिंगानुपात बढ़ा है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हर वर्ग का उत्थान हो रहा है। अब पीएम मोदी 9 दिसंबर को पानीपत की भूमि से महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने वाली बीमा सखी योजना की शुरूआत करेंगे। श्री बड़ौली ने कहा कि समय-समय पर प्रधानमंत्री मोदी ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए अनेकों योजनाएं चलाई है। उन्होंने कहा कि बीमा सखी योजना भी महिलाओं के जीवन को समृद्ध और सशक्त करेगी।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि 9 दिसंबर को अधिक से अधिक लोगों को लेकर पानीपत पहुंचना है। बैठक में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आत्म प्रकाश मनचंदा, शकुंतला शर्मा, गुलशन पूरी, निर्मल लाठर, प्रेमपाल आदि को सक्रिय सदस्य नियुक्त किया गया। बैठक में जिला अध्यक्ष सुशील राणा, जिला महामंत्री तेजेंद्र सिंह गोल्डी, जिला उपाध्यक्ष मास्टर सतपाल, जिला मीडिया प्रमुख शैलेस वत्स,  जिला सचिव रेनू खूगर, अनु माल्यान, देवीदयाल घराडसी, रोशन वेदी, लाठीपाल, एडवोकेट राजेंद्र जुनेजा आदि मौजूद रहे। 

Related posts

चंडीगढ़: एंटी करप्शन ब्यूरो , अंबाला की टीम ने एनआइआइएलएम के तत्कालीन रजिस्टर को करोड़ों के गबन के एक मामले में किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार की ओर से सभी मण्डलायुक्तों व उपायुक्तों को 25 दिसम्बर को सुशासन दिवस के रूप में मनाने के दिए निर्देश। 

Ajit Sinha

हरियाणा में 20 हजार बूथों पर कल 27 को सुना जाएगा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उद्बोधन: डॉ. संजय शर्मा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x