Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ स्वास्थ्य हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: भ्रष्टाचार के एक पुराने मामले में एसीबी हिसार की टीम ने तत्कालीन मुख्य चिकित्सा नरेश वर्मा को किया अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: एंटी करप्शन ब्यूरो , हिसार ने सोमवार को भ्रष्टाचार के मामले में आरोपित  डॉक्टर नरेश वर्मा, तत्कालीन मुख्य चिकित्सा अधिकारी, हिसार को गिरफ्तार किया गया। आरोपित  को आज मंगलवार को  न्यायालय में पेश करके दो दिन पुलिस रिमांड लिया गया है। मामला यह था कि शिकायतकर्ता ने एसीबी हिसार में दी गई अपनी शिकायत में आरोप लगाया था कि आरोपित  डॉक्टर नरेश वर्मा, तत्कालीन मुख्य चिकित्सा अधिकारी, हिसार द्वारा उसके विरुद्ध भ्रूण हत्या का मुकदमा दर्ज न करने की एवज में उससे 5,00,000/-रूपये नकद (पांच लाख रूपये) बतौर रिश्वत की मांग की जा रही है। शिकायतकर्ता द्वारा आरोपित  डॉक्टर नरेश वर्मा, तत्कालीन मुख्य चिकित्सा अधिकारी, हिसार द्वारा उससे मांगी गई रिश्वत के सम्बन्ध में की गई रिकॉर्डिंग के आधार पर मुकदमा  संख्या 21 दिनांक 12.8.2023 धारा 7 पी.सी एक्ट थाना भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, हिसार दर्ज किया गया था। 

Related posts

नए प्रोजेक्ट्स से बड़े पैमाने पर निवेश को मिलेगा बढ़ावा, स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी होंगे सृजित – मुख्यमंत्री

Ajit Sinha

नारनौद :भाजपा की चिकनी चुपड़ी बातों में मत आना.वित्तमंत्री ने नारनौंद की बजाय खुद का किया विकास: सांसद दुष्यंत चौटाला

Ajit Sinha

कोरोना वायरस के प्रकोप को मद्देनजर रखते हुए राज्य में सभी आंगनवाड़ी केन्द्रों को तुरन्त प्रभाव से 31 मार्च तक बंद: कमलेश ढांडा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x