Athrav – Online News Portal
राजनीतिक हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: जेजेपी व्यापार प्रकोष्ठ में 22 जिला संयोजकों समेत 32 पदाधिकारी घोषित

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:जननायक जनता पार्टी ने अपने संगठन की पुनर्गठन प्रक्रिया के तहत 32 पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला, पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सरदार निशान सिंह, डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला, जेजेपी व्यापार प्रकोष्ठ के प्रभारी, प्रदेशाध्यक्ष सुरेश मित्तल व अन्य वरिष्ठ नेताओं ने विचार-विमर्श के बाद व्यापार सेल में 10 वरिष्ठ पदाधिकारियों और 22 जिला संयोजकों की नियुक्तियों की सूची जारी की है। जेजेपी व्यापार सेल में सुनील गुप्ता, मंगत राम ओबेरॉय और अशोक बंसल को वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया हैं।

मनफूल शर्मा को प्रदेश प्रधान महासचिव, अजय बठला को प्रदेश संगठन सचिव, विपिन गोयल को प्रदेश प्रवक्ता, नरेंद्र जैन को प्रदेश प्रचार सचिव, हर्ष मित्तल और विकास जैन को आईटी कोऑर्डिनेटर तथा  सुखविंदर सुरा को प्रदेश कार्यालय सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इनके अलावा जेजेपी व्यापार प्रकोष्ठ में अंबाला जिले में प्रवीन गुप्ता, भिवानी में प्रदीप गोयल, दादरी में सुरेंद्र कहानोरिया, फतेहाबाद में अमर जिंदल, फरीदाबाद में राकेश गर्ग, गुरुग्राम में विद्यासागर कथुरिया, हिसार में राम अवतार बिचपड़ी, झज्जर में सतपाल दलाल, जींद में राजेश जैन बिट्टू, कैथल में देवेंद्र जसवंती ,कुरुक्षेत्र में जगतार तारा एमसी और करनाल में सुभाष गुप्ता को जिला संयोजक बनाया गया हैं। इसी तरह महेंद्रगढ़ में बजरंग लाल अग्रवाल, नूंह में अनिल बंसल, पलवल में नवीन कतियाल, पंचकुला में हरबंस सिंगला, पानीपत में गंगा गुप्ता, रेवाड़ी में सुधीर चौधरी, रोहतक में जितेंद्र बल्हारा ,सिरसा में अंजनी लंडा, सोनीपत में नरेंद्र गहलावत और यमुनानगर में सनम लुथरा व्यापार सेल में जिला संयोजक होंगे।

Related posts

गावों को 24 घंटे बिजली मुहैया करवाने और शहरों में स्मार्ट मीटर लगाने के कार्य में भी तेजी लाई जाए: मुख्य सचिव

Ajit Sinha

22 जनवरी को नागे बाबा मंदिर मुरथल में आयोजित कार्यक्रम में उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे शिरकत

Ajit Sinha

मध्यम उद्यमों को वित्तिय सहयोग हेतू भारतीय लघु औद्योगिक विकास बैंक के साथ हुए समझौते ज्ञापन को स्वीकृति प्रदान कर दी है।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x