Athrav – Online News Portal
हरियाणा

चंडीगढ़: हरियाणा के सेवानिवृत 6 आईएएस अधिकारियों को दी भावभीनी विदाई।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा कैडर के सेवानिवृत 6 आईएएस अधिकारियों को हरियाणा आईएएस ऑफिसर्स एसोसिएशन द्वारा भावभीनी विदाई दी गई। अतिरिक्त मुख्य सचिव के पद पर रहे देवेंद्र सिंह व राजीव अरोड़ा 31 जुलाई 2022 को सेवानिवृत्त हुए हैं। साथ ही, आर एस वर्मा और अमरजीत सिंह मान भी सेवानिवृत हो गए। इनके अलावा, अतिरिक्त मुख्य सचिव के पद पर रहे अमित झा जून माह में तथा  अजय मलिक मई में सेवानिवृत्त हुए थे। हरियाणा सिविल सचिवालय में आयोजित विदाई समारोह में मुख्य सचिव संजीव कौशल ने अधिकारियों को आगामी जीवन के लिए शुभकामनाएं दी और उनके लंबी आयु की कामना की। कौशल ने अधिकारियों की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए कहा कि ये सभी काफी बेहतर प्रशासनिक अधिकारी रहे । हमेशा टीम को साथ लेकर कार्य किया। प्रशासनिक दृष्टि से इनकी सेवा के दौरान कई उतार-चढ़ाव आए परंतु सभी ने सदैव मुस्कुराकर और सूझबूझ के साथ हर कठिनाई का सामना किया।  

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव डी एस ढेसी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वी उमाशंकर, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉ. अमित अग्रवाल, विभिन्न विभागों के अतिरिक्त मुख्य सचिव, प्रधान सचिव, निदेशक व अन्य कई वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव डी एस ढेसी ने कहा कि उनका  अमित झा,  राजीव अरोड़ा और  देवेंद्र सिंह के साथ लंबा अनुभव रहा है यह सभी प्रशासनिक व्यवस्था के छोटे से छोटे पहलू को भी बड़ी गहराई से समझते थे और यही खासियत इन्हें एक काबिल प्रशासनिक अधिकारी बनाती है।

मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव  वी उमाशंकर ने कहा कि अमित झा बहुत ही सरल व्यक्तित्व के धनी हैं। उनकी प्रशासनिक क्षमता बेजोड़ रही है। उन्होंने कहा कि  देवेंद्र सिंह और  राजीव अरोड़ा का व्यक्तित्व भी एक अलग छाप छोड़ने वाला है। वे तीव्र गति से कार्य को अंजाम देने वाले अधिकारी रहे हैं। मुझे खुशी है कि आप सभी के साथ काम करने का मौका मिला। मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव तथा हरियाणा आईएएस एसोसिएशन के सचिव डॉ. अमित अग्रवाल ने सभी अधिकारियों को जीवन की नई पारी के लिए शुभकामनाएं दीं और उनके स्वस्थ जीवन की कामना की। उन्होंने सभी अधिकारियों के साथ अपने प्रशासनिक और व्यक्तिगत अनुभवों को सांझा किया। इस अवसर पर कई वरिष्ठ अधिकारियों ने भी सेवानिवृत्त अधिकारियों की कार्यशैली के बारे में अपने अनुभव सांझा किए । समारोह के दौरान सेवानिवृत्त अधिकारियों को पुष्प गुच्छ और स्मृति चिन्ह भेंट किए गए।

Related posts

फरीदाबाद: सीएम फ्लाइंग की टीम ने आज जिला पलवल के होडल में एक मिठाई की कंपनी में की छापेमारी की कार्रवाई-लाइव वीडियो

Ajit Sinha

अनिल विज बोले: हम राम के है और वो हराम के हैं, धुंध में बसों की गति के संबंध में जारी की गई है एडवाइजरी

Ajit Sinha

भाजपा थीम सॉन्ग ‘‘भरोसा दिल से, भाजपा फिर से’’ लांच, मुख्यमंत्री ने किया भव्य मीडिया सेंटर का भी उद्घाटन

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x