Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

पौधारोपण कर मनाया फादर डे: सभी मिलकर पौधे उगाएं, लगाएं और संभालें

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम:आज अंतरराष्ट्रीय पिता दिवस ‘फादर डे’ पर कोरोना से स्वयं को संरक्षित करते हुए पौधारोपण किया गया। आज आंवला,शीशम, अशोका, चंपा , एरिका पॉम, मोल्सरी, बॉटल ब्रुश आदि के पौधे लगाए गए। ऊर्जा समिति के महासचिव संजय कुमार चुघ ने दोनो बेटियों साक्षी  व प्रेरणा के साथ मिलकर आंवला का पौधा रोपित किया और अन्य बच्चों को भी अपने पिता के साथ मिलकर पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया। सभी ने पौधों को संरक्षित करने का संकल्प लिया। आज कई परिवारों ने मिलकर पौधे लगाए।

संजय चुघ ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण के पौधारोपण जरूरी है। इस गर्मी में केवल अपने सुरक्षित परिसर और प्रांगण में ही पौधा लगाएं, जहां पर उसकी नित्यप्रति संभाल हो सके। बिना रख-रखाव के पौधे उग नहीं पाते हैं।

उन्होंने कहा कि हर किसी को इस पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प लेना चाहिए। वर्तमान हालातों ने हमें समझा दिया कि संपूर्ण मानवता का अस्तित्व प्रकृति पर निर्भर है। इसलिए समय रहते एक स्वस्थ एवं सुरक्षित पर्यावरण का प्रयास करना चाहिए। प्रकृति को बचाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को जिमेवारी से कार्य करना होगा ताकि अपने पर्यावरण को फिर से हरा-भरा कर सके।

उन्होंने लोगों को बेहतर ऑक्सीजन के लिए अपने घरों में एलोवेरा, स्नेक, क्रिसमस, रबड़, एरिका पॉम आदि के पौधे और किचन गार्डन में तुलसी, पबरी, कड़ी पत्ता, पुदीना आदि लगाने एवं गुलाब, गेंदा, मोगरा, सदाबहार फूल आदि लगाने का आह्वान किया। उन्होंने लोगों से अपील की कि कोरोना से स्वयं को सुरक्षित रखते हुए वर्षा ऋतु में भी ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण करें और पर्यावरण संरक्षण में अपना पूरा योगदान दें। सभी लोग पर्यावरण की रक्षा के लिए अपने दायित्वों का निर्वाह करें, मिलकर पौधे उगाएं, लगाएं और संभालें। लोग पेड़-पौधे घर के आसपास, छत पर, घर की बालकनी, गार्डन आदि में लगाएं।

Related posts

महिलाओं के मामलों में त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई आयोग की सर्वोच्च प्राथमिकता : रेणु भाटिया

Ajit Sinha

अपराध शाखा की टीम और दो बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में कुल 61 राउंड गोली चली, दो पुलिस कर्मी सहित 4 को गोली लगी। 

Ajit Sinha

गुरुग्राम : उपलब्धियों भरा रहा वर्ष 2018, इसलिए जाने वाले साल को सलाम, आने वाले नए साल को सलाम, विधायक उमेश अग्रवाल

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x