Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

गुरुग्राम ब्रेकिंग; जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी मूर्ति दलाल ने संभाला कार्यभार।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम: गुरुग्राम में जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी के तौर पर मूर्ति दलाल ने अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। मूर्ति दलाल की डीआईपीआरओ के तौर पर इसी साल जुलाई माह में नियुक्ति हुई थी। यहां से पहले वह चंडीगढ़ मुख्यालय पर सेवारत थीं।जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी मूर्ति दलाल ने गुरूग्राम जिला में अपनी नई जिम्मेदारी संभालने के बाद कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि हरियाणा सरकार की जनहितैषी नीतियों एवं कार्यक्रमों का सुचारू रूप से प्रचार-प्रसार हो।

जिससे कि आम नागरिक इन योजनाओं का लाभ उठा सकें।उन्होंने कहा कि उपायुक्त अजय कुमार के मार्ग दर्शन में जिला प्रशासन के कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। इसके अलावा हरियाणा सरकार की ओर से चलाए जा रहे समाधान शिविर, अंत्योदय परिवार उत्थान कार्यक्रम व अन्य जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के प्रति भी आम जन को समाचारों व विभिन्न प्रचार माध्यमों के द्वारा जागरूक किया जाएगा।

Related posts

अवैध तरीके से कंपनी की ID लॉगिन करके 778 डॉलर की धोखोधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Ajit Sinha

दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम में आज तुरंत प्रभाव से चार एसडीओ और एक जेई की तबादले किए गए है-लिस्ट पढ़े

Ajit Sinha

बड़े संघर्षों से मिली आजादी को बेकार नहीं जाने देंगे, गुरुग्राम के बादशाहपुर में फहराया तिरंगा- राजेश नागर।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x