Athrav – Online News Portal
नोएडा

सीसीटीवी में चोरी करती कैद हुई दो महिलाएं, सेल्स गर्ल को  चकमा देकर 80 हजार के कपड़े चोरी कर हुई फुर्र -देखेँ सीसीटीवी फुटेज 

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नॉएडा: ग्रेटर नोएडा के दुकानदारो में शॉप लिफ्टिंलग करने वाली महिला चोरो का आंतक है। ये महिला चोर शॉप लिफ्टिंलग की घटनाओ को सरेआम अंजाम दे रही जबतक दुकानदारो को शक  होता तब ये चोरी का माल लेकर रफूचक्कर हो जाती है। महिलाओं की यह करतूत दूकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो जाती हैं। इस फुटेज के आधार पर  चोरी की वारदात देने वाली महिलाओं की काफी तलाश की पर वह इन महिला चोरों को पकड़ने में असफल रहे, अंत में इन महिला चोरों के खिलाफ इलाके के थाने में शिकायत दे दी हैं।  चोरी की कई घटनाए ऐसी भी है जिसमें चोरी  की वारदात कैमरे में कैद होने के वावजूद पुलिस इन चोरो को गिरफ्तार नहीं  पाई है। 

खबर के मुताबिक जगत फर्म मार्केट के एक मॉल में  सीसीटीवी में कैद हुई ये तस्वीरे देख कर आप भी चौंक जाएंगें  कि चोरों ने चोरी के कैसे नये-नये जो तरीके अपनाए जा  रहे है। ये तस्वीरे 12 जनवरी के शाम साढ़े आठ बजे कि है। मॉल में दो महिलाओं दाखिल होती है और कपडे देखने के बहाने एक महिलाएं मॉल में तैनात सेल्स गर्ल को उलझा देती है और दोनो  महिलाए बडी सफाई से मॉल से बांडेड कपडो का अपने इनर-वीयर में बने पॉकेट में चुराकर कर रख लेती है। जब काफी देर तक महिलाए कोई समान नहीं लेती है

तो सेल्स गर्ल को कुछ शक होता है तो दोनों महिलाए दुकान से निकल जाती है। लेकिन महिलाओं के जाने के बाद जब मॉल ओनर को सामान कम होने का शक होता है, तो वह सीसीटीवी में देखता है की किस तरह से इन दोनों महिलाओं ने उसके काउंटर से कपड़े चोरी किए  है। तब तक 80 हजार के कपड़े चोरी ये महिलाए फुर्र हो गई। अब मॉल ओनर कि शिकायत बीटा 2 पुलिस सीसीटीवी के आधार महिलाओ की तलाश कर रही है।

Related posts

शारदा यूनिवर्सिटी रोड़ पर हुए हादसे में एक छात्र की मौत, 3 घायल, स्कार्पियो कार पूरी तरह हुई क्षतिग्रस्त

Ajit Sinha

जीबीयू यूनिवर्सिटी में सिगरेट पीने के विवाद में, जिम्स के छात्रों और सिक्योरिटी गार्ड के बीच जमकर मारपीट-लाइव फुटेज देखें।

Ajit Sinha

एडिशनल चीफ सेक्रेटरी ने जेवर एयरपोर्ट के निर्माण कार्यों को लेकर प्रशासन एवं निर्माण एजेंसी के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!