Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

लग्जरी गाड़ियां का ताला तोड़ कर कंप्यूटर डिवाइस से नई चाबी बना कर कार चुराने वाले गैंग का पर्दाफाश, 5 अरेस्ट


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नॉएडा: ग्रेटर नोएडा ज़ोन स्थित थाना बीटा-2 पुलिस और एंटी ऑटो थेफ्ट टीम ने शुक्रवार को अंतर्राज्यीय कार चोर गैंग का पर्दाफाश कर 5 चोरों को गिरफ्तार किया हैं। जिनमें से तीन बदमाश रात मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार हुए थे। पुलिस ने इनके कब्जे से 6 चोरी की लग्जरी गाड़ियां, एक कंप्यूटर डिवाइस, 14 नई गाड़ियों की साथ ही चाबी व अन्य सामान बरामद किए हैं। पुलिस की गिरफ्त में खड़े पांच वाहन चोर अभिजीत, संदीप नागर, अमरदीप, केशव और आशीष कितने शातिर अपराधी थे।

इसका नमूना इन बदमाशों ने बीटा थाने में एक कार की लॉक को तोड़कर कंप्यूटर डिवाइस के माध्यम से नहीं चाबियां बनाकर मीडिया के सामने प्रदर्शन किया। बदमाशों के निशाने पर नई-नई लग्जरी गाड़ियां होती थी, उन्हें चोरी करने के बाद यह अपने साथियों के साथ मिलकर बिहार निवासी बाबा खान के माध्यम से गाड़ियों को नेपाल नागालैंड और अन्य राज्यों में बेच देते थे.  इन बदमाशों के कब्जे से कुल 6 लग्जरी गाड़ियां बरामद हुई हैं। इसके अलावा उनके कब्जे से गाड़ियों के अलग-अलग नंबर का प्लेट, एक कंप्यूटर डिवाइस मशीन 14 चाबियां, 6 मोबाइल फोन और गाड़ियों के लॉक तोड़ने के उपकरण बरामद किए गए हैं। 

डीसीपी ने बताया कि कोतवाली बीटा-2 पुलिस और एंटी ऑटो थेफ्ट टीम ने गुरुवार की रात को एक मुठभेड़ के बाद तीन बदमाशों अभिजीत,  संदीप नागर और अमरदीप को पकड़ा था. इनके कब्जे से चोरी की ब्रेजा गाड़ी बराबर हुई थी। इन बदमाशों से गहनता से पूछताछ करने पर दो और बदमाशों केशव और आशीष को गिरफ्तार किया गया और इन बदमाशों की निशानदेही पर दो शिफ्ट कार, एक ब्रेजा कार, एक बलेनो और एक होंडा अमेज गाड़ी बरामद की गई है. डीसीपी ने बताया कि बदमाशों का नेटवर्क पूरे भारत में फैला हुआ था और यह ग्रुप पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ था,क्योंकि पकड़े जाने के बावजूद यह बदमाश जेल से छूटते ही अपने धंधे में लग जाते थे। सन 2015 से का यह गैंग ऑपरेट कर रहा था और सैकड़ों गाड़ियों को इस दौरान चोरी कर भेज चुका है

Related posts

ब्रेकिंग न्यूज़: खालिस्तान का झंडा फहराने और खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने के आरोप में सिरसा से 4 गिरफ्तार 

Ajit Sinha

ओयो होटल के चौथे मंजिल पर बने एक कमरे में मिली पति-पत्नी की लाश,मची सनसनी।

Ajit Sinha

पहले मारी कार में टक्कर, फिर महिला के साथ अभद्रता, मारपीट, धमकी व वाहन क्षति ग्रस्त करने के मामले में 2 आरोपित पकड़े गए।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x