Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

पांच गज के  एक प्लाट को लेकर दो पक्षों के बीच चली जमकर  गोली, दो लोगो की मौत, एक की हालत गंभीर-पढ़ें    

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
ग्रेटर नॉएडा में कोतवाली बादलपुर इलाके के गिरधरपुर में एक जमीन के टुकड़े के लिए दो पक्षों के बीच जमकर गोली चली। इस गोलाबारी में दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक शख्स गंभीर रूप से घायल गया जिसका इलाज एक अस्पताल में कराया जा रहा हैं। पुलिस की माने तो दोनों पक्षों की तरफ से फायरिंग की गई थी। अभी सभी आरोपित फरार हैं। हालांकि मौके से उनकी तीन गाड़ियां   मिली हैं जिसे पुलिस अपने कब्जे में ले लिया हैं। 
 
पुलिस बताते हैं कि  गिरधरपुर निवासी अमित व देविन्द्र पक्ष का माता जी वाटिका के पास प्ले स्कूल के पास पांच गज का प्लाट हैं जिस को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। आज इसी जमीन के टुकड़े को  लेकर अमित पक्ष के लोगों ने ग्राम प्रधान मनोज के यहां पंचायत की, जिसमें अमित पक्ष के काफी संख्या में लोग मौजूद थे। पुलिस का कहना हैं कि पंचायत के बाद सभी लोग मौके पर पहुंचे जहां पर देविन्द्र चंदेला मौजूद था। दोनों का विवाद हो जाने पर अमित ने हवाई फायरिंग कर दी और सलेक ने देवेंद्र को चाटा मार दिया। दोनों पक्षों के बीच चल रहा विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया की मामला खूनी संघर्ष में बदल गया। देखते ही देखते दोनों पक्ष लोग आपस में भिड़ गए। इसी दौरान देवेंद्र की ओर से फायरिंग कर दी गई। गोली अमित के सीने में, सलेक को भी सीने में और प्रेम सिंह के जबड़ें में गोली लग गई।

ये तीनों गोली लगने से घायल हो गए। गोली चलने से मौके पर भगदड मच गई। तीनों के गिरते ही अन्य लोगों ने देवेंद्र पक्ष को घेरना शुरू किया तो हवाई फायरिंग करते हुए अपनी गाड़ियां मौके पर ही छोड़कर सभी पैदल फरार हो गए। पुलिस ने मौके से आरोपित पक्ष की तीन गाड़ियां जब्त की है। फिलहाल सभी आरोपित फरार हैं। पुलिस ने गोली से घायल तीनों को अस्पताल पहुंचाया। जहां अमित और सेलक को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि प्रेम सिंह हालत गंभीर बनी हुई है।  पुलिस के अनुसार पहले भी एक अन्य प्रकरण में दोनों पक्षों के खिलाफ कई  धाराओं के तहत कार्रवाई  की जा चुकी है। रास्ता विवाद के निस्तारण के लिए स्थानीय लोगों के माध्यम से प्रयास किया जा रहा था।  

Related posts

फरीदाबाद के महिला पुलिस थाना एनआईटी में प्रकृति-आधारित वर्षा जल संचयन मॉडल का उद्घाटन।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: थाना सिविल लाइन में तैनात सब इंस्पेक्टर राम निवास 15000 रिश्वत लेते हुए एसीबी हिसार के हाथों पकड़ा गया।

Ajit Sinha

हरियाणा एसटीएफ ने पकड़ी 8.5 किलो अफीम, पांच आरोपी गिरफ्तार

Ajit Sinha
error: Content is protected !!