Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

ग्रेटर फरीदाबाद की गांव वजीरपुर में अवैध रूप से विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी में चला डीटीपी इन्फोर्स्मेंट का बुल्डोजर


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: डीटीपी इंफोर्समेंट एंव विजिलेंस टीम ने आज ग्रेटर फरीदाबाद के गांव वजीरपुर में अवैध रूप से विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी में तोड़फोड़ की कार्रवाई को अंजाम दिया। इस तोड़फोड़ की कार्रवाई में रोड नेटवर्क, 10 डीपीसी व एक निर्माणधीन मकान को तोडा गया हैं। ये तोड़फोड़ की कार्रवाई भारी पुलिस फोर्स के साए में किया गया। अधिकारी बताते हैं कि अवैध कॉलोनियों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

डीटीपी एनफोर्समेंट राजेंद्र शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें लगातार शिकायत मिली थी कि ग्रेटर फरीदाबाद, गांव वजीरपुर में कलोनिनाइजरों के द्वारा लगभग ढेड़ एकड़ जमीनों पर अवैध कॉलोनी विकसित की जा रही हैं, जिसमें डीपीसी , इसके अतिरिक्त रोड नेटवर्क व निर्माणधीन मकान बने हुए हैं। उनका कहना हैं कि प्राप्त शिकायत की संबंधित कनिष्ठ अभियंता से जांच करवाई गई तो वह शिकायत बिल्कुल सही पाई गई, और आज का दिन तोड़फोड़ की कार्रवाई के निश्चित की गई थी, आज उनकी टीम ने एक अर्थमूवर मशीन की सहायता से लगभग 10 डीपीसी, रोड नेटवर्क व निर्माणधीन एक मकान को तोड़ दिया गया हैं। इस दौरान वह खुद ड्यूटी मजिस्टेट के रूप में उपस्थित थे, जबकि तोड़फोड़ की देखरेख कनिष्ठ अभियंता अमित कर रहे थे। पुलिस बल का नेतृत्व थाना खेड़ी पुल के एसएचओ सुभाष सिंह कर रहे थे।

Related posts

फरीदाबाद: ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त, सूरजकुंड भाजपा के प्रशिक्षण शिविर मामला।

Ajit Sinha

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की धर्मपत्नी सविता कोविंद के ग्रीन फील्ड कॉलोनी में पहुंचने पर  सरदार  कुलदीप सिंह  ने किया स्वागत। 

Ajit Sinha

फरीदाबाद: 3 वर्षीय मासूम बच्चे की सनसनीखेज हत्या के मामले में सौतेले पिता को पुलिस ने किया गिरफ्तार, एसीपी क्राइम करेंगे प्रेस कांफ्रेंस।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x