Athrav – Online News Portal
दिल्ली

ब्रेकिंग:श्रद्धेय अटल जी की जयंती पर दिल्ली में 45 अटल कैंटीन का शुभारंभ हुआ है, 5 रुपए में मिलेगा भर पेट खाना।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
दिल्ली:पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती पर आज केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर की उपस्थिति में नेहरू नगर सहित राजधानी के विभिन्न क्षेत्रों में अटल कैंटीन का शुभारंभ किया गया।भाजपा ने अपने घोषणापत्र में दिल्लीवासियों से अटल कैंटीन का जो वादा किया था, वह संकल्प अब सिद्धि की ओर बढ़ चुका है। पहले चरण में आज दिल्ली में 45 अटल कैंटीन शुरू की जा रही हैं। आने वाले समय में 55 और अटल कैंटीन खोली जाएंगी, ताकि यह सुविधा ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचे। दिल्ली के निर्माण में जुटे कर्मयोगी, श्रमिक, रिक्शा चालक, सफाई कर्मचारी और अन्य मेहनतकश साथी अब यहां मात्र ₹5 में पौष्टिक भोजन प्राप्त कर सकेंगे। प्रत्येक अटल कैंटीन में दोपहर और रात, दोनों समय करीब 1000 लोगों के भोजन की व्यवस्था की गई है।प्रधानमंत्री @narendramodi के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के विजन से प्रेरित यह पहल सुनिश्चित करेगी कि दिल्ली ऐसी राजधानी बने, जहां भोजन सम्मान के साथ मिले और किसी को खाली पेट न रहना पड़े।इस अवसर पर कैबिनेट सहयोगी श्री आशीष सूद जी, विधायक श्री तरविन्दर सिंह मारवाह जी सहित अनेक स्थानीय गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Related posts

टॉपर आईएएस टीना डाबी और अतहर होंगे जुदा, फैमिली कोर्ट में दोनों ने लगाई तलाक की अर्जी

Ajit Sinha

गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचे प्रेमी को रात भर घरवालों ने पीटा, सुबह बना लिया दामाद

Ajit Sinha

धोखाधड़ी और जमीन हड़पने के मामले में वांछित और घोषित अपराधी को दिल्ली पुलिस की पश्चिमी रेंज-II अपराध शाखा की टीम ने धर दबोचा।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x