Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद हरियाणा

ब्रेकिंग न्यूज़” हरियाणा सरकार ने सोमवार एवं मंगलवार को शॉपिंग मॉल एवं दुकानें  बंद रखने के आदेश जारी किए  हैं।        

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा में कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए राज्य सरकार ने प्रदेश के शहरी क्षेत्रों के बाजार क्षेत्रों में सोमवार एवं मंगलवार को शॉपिंग मॉल एवं दुकानें (आवश्यक वस्तुओं की दुकानों को छोडक़र) बंद रखने के आदेश जारी किए  हैं।        

एक सरकारी प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि इससे पूर्व सरकार ने प्रदेश में शनिवार और रविवार को सभी सार्वजनिक एवं निजी कार्यालयों (आवश्यक सेवाओं के अलावा) और बाजार क्षेत्र में सभी शॉपिंग मॉल एवं दुकानें (आवश्यक वस्तुओं की दुकानों को छोडक़र) बंद रखने के आदेश दिए थे।          

प्रवक्ता ने बताया कि आज जारी आदेशों के अनुसार अब इन क्षेत्रों में शनिवार और रविवार को दुकानें एवं शॉपिंग मॉल खोलने पर कोई पाबंदी नहीं है। उन्होंने बताया कि ये आदेश आगामी आदेशों तक लागू रहेंगे।

Related posts

फरीदाबाद: जेसी बोस यूनिवर्सिटी की फर्जी वेबसाइट बना युवाओं को विदेश भेजने वाले एक शातिर आरोपित पकड़ा गया।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंकज अग्रवाल मंगलवार 20 अगस्त को प्रेस कांफ्रेंस करेंगें।

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग: निगम चुनाव के मद्देनजर राज्य निर्वाचन आयोग ने दिए दिशा निर्देश।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!