Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

ब्रेकिंग न्यूज़: स्टेट विजिलेंस ने आज 20000 रूपए रिश्वत लेने के आरोप में कानूनगो को किया गिरफतार

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चण्डीगढ़: हरियाणा राज्य सतर्कता ब्यूरो ने तहसील उचाना में तैनात कानूनगो अनिल कुमार को 20,000 रूपए  की रिश्वत लेने के आरोप में रंगे हाथों गिरफतार किया है।
ब्यूरो के प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि दुर्जनपुर जिला जींद निवासी सुभाष की शिकायत पर राज्य सतर्कता ब्यूरो ने अनिल कुमार को खेत की जमीन के निशानदेही की एवज में रिश्वत लेते हुए रेड कर गिरफतार किया है। इससे पहले भी, आरोपित  इसी काम के लिए शिकायतकर्ता से 10,000 रुपये ले चुका है।

आरोपित  के खिलाफ करनाल में ब्यूरो के पुलिस स्टेशन में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है। 

Related posts

हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से दो आईएएस और तीन एचसीएस अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं।

Ajit Sinha

शिशु गृह की एक बच्ची को एनआरआई परिवार ने लिया गोद।

Ajit Sinha

चोरी की मोबाइल फोनों को खरीद-बिक्री कर नेपाल भेजने वाले अंतरराष्ट्रीय गिरोह का पर्दाफाश, एक आरोपित गिरफ्तार।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!