Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: डीटीपी इंफोर्स्मेंट नरेश कुमार ने आज कलोनिनाइरों के अवैध कालोनियों में चलाया बुलडोजर, की तोड़फोड़।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: डीटीपी इंफोर्स्मेंट एंव विजिलेंस की टीम ने आज गांव सिकरी में कलोनिनाइजरों के द्वारा अवैध रूप से विकसित की जा रही अवैध कालोनियों में भारी तोड़फोड़ की कार्रवाई को अंजाम दिया। ये  तोड़फोड़ की कार्रवाई भारी पुलिस बल के साए में किया गया। साथ ही डीटीपी इन्फॉमेंट नरेश कुमार ने लोगों से अपील की हैं कि बिल्डरों और भू-माफियाओं के झांसे में आने से पहले एक बार उनके कार्यालय से कंफर्म जरूर कर ले की आप जो प्रॉपर्टी उनसे खरीद रहे हैं क्या वह वैध हैं या अवैध हैं, ऐसे में आपकी जीवन भर की पूंजी लूट जाएगी । 

डीटीपी इंफोर्स्मेंट एंव विजिलेंस नरेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें शिकायतें मिली कि गांव सिकरी में कलोनिनाइजरों के द्वारा लगभग 10 एकड़ जमीनों पर अवैध रूप से तीन कालोनियों को विकसित किया जा रहा हैं। इस वक़्त इस अवैध कालोनियों में 9 रिहायशी निर्माणधीन मकानें, 1 प्रॉपर्टी डीलर कार्यालय,30 डीपीसी व बाउंड्रीवाल बने हुए हैं। इसके बाद उन्होनें अपने संबंधित अधिकारियों को इन शिकायतों की जांच करवाई तो शिकायतें बिल्कुल सही पाई गई। इसके बाद आज का दिन कार्रवाई के लिए किया गया  था।

आज उनकी मौजूदगी में उनकी टीम ने एक अर्थमूभर मशीनों की सहायता से धवस्त कर दिया।उनका कहना हैं कि इस तोड़फोड़ की कार्रवाई के दौरान वह स्वंय डियूटी मजिस्टेट के रूप में मौजूद थे जबकि पुलिस बल  का नेतृत्व सिकरी पुलिस चौकी के इंचार्ज राम कुमार कर रहे थे।    

Related posts

फरीदाबाद: डीटीपी एनफोर्समेंट व एफएमडीए की टीमों ने दो जगहों पर की भारी तोड़फोड़।

Ajit Sinha

महेंद्रगढ़ : पंतजलि परिवार के तत्वाधान में किया गया 108 कुण्डीय महायज्ञ का आयोजन।

Ajit Sinha

फरीदाबाद :अंतर्राष्ट्रीय शूटर अनमोल जैन का शहरवासियों ने किया जोरदार स्वागत,मलेशिया व आस्ट्रेलिया में अनमोल ने जीते पांच मैडल। –

Ajit Sinha
error: Content is protected !!