Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली नई दिल्ली वीडियो

ब्रेकिंग न्यूज़:- दिल्ली में 12 साल की बच्ची से दरिंदगी करने के आरोपित को पुलिस ने मात्र 48 घंटे में किया अरेस्ट-पुलिस को वीडियो में सुने।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली: दिल्ली में 12 साल की लड़की के साथ दरिंदगी करने वाले एक आरोपित को  पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपित का नाम कृष्ण कुमार हैं। इस पर आरोपित पर हत्या , कातिलाना हमला करने जैसे संगीन मामले सहित कुल चार मुकदमें दर्ज हैं। इस आरोपित को वीरवार देर रात गिरफ्तार किया गया हैं। 

पुलिस के मुताबिक  बीते 4 अगस्त 2020 को दिल्ली में एक 12 साल की  मासूम लड़की के साथ एक हैवान ने दरिंदगी की थी। इस कारण से  लड़की की हालत इस वक़्त काफी गंभीर हैं और इस व लड़की का इलाज इस वक़्त एम्स हॉस्पिटल में चल रहा हैं। इस मामले में एक मुकदमा 4 अगस्त को पोस्को एक्ट के तहत  दर्ज किया गया था। पुलिस की माने तो इस मामले को उन्होनें काफी गंभीरता से लिया था और आरोपित को पकड़ने के लिए कुल 20 टीमें गठित की गई थी।
जो अपने अपने एंगल से और अलग अलग दिशा में कार्य कर रहीं थी। अब उनकी टीम को 48 घंटे के कड़ी मेहनत के बाद बड़ी सफलता मिली हैं। उनकी टीम ने  एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया  हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपित का नाम कृष्ण कुमार हैं। ये आरोपित खूंखार आपराधिक किस्म का हैं। उसकी उम्र लगभग 33  साल हैं। इसके ऊपर हत्या,हत्या की कोशिश करने जैसे संगीन मामले सहित कुल चार केस दर्ज हैं। अभी उनकी टीम इस आरोपित से गहनता से पूछताछ कर रहीं हैं। 

Related posts

‘हास्य रंग उत्सव’ और ‘लाफ्टर वीकेंड’ का आयोजन, मुफ्त में लुत्फ उठा सकेंगे दिल्लीवासी

Ajit Sinha

बिप्लब देब के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल गई चार सदस्यीय फैक्ट फाइंडिंग टीम ने जेपी नड्डा को सौंपी रिपोर्ट

Ajit Sinha

20 लोगों से अब तक 20 लाख रूपए की ठगी करने वाले तीन ठगों को दिल्ली के पीएस बवाना पुलिस ने अरेस्ट किया हैं।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!