Athrav – Online News Portal
अपराध उत्तर प्रदेश

ब्रेकिंग न्यूज़:फर्रुखाबाद में शख्स ने 12 से 15 बच्चों और महिलाओं को बनाया बंधक, कमांडो दस्ता हुआ रवाना

उत्तरप्रदेश के फर्रुखाबाद में एक घर में 12 से 15 बच्चों और कुछ महिलाओं को बंधक बनाया गया है. बताया जा रहा है कि नशे में धुत शख्स ने बच्चों और महिलाओं को बंधक बनाया है. बच्चों को छुड़ाने गए ग्रामीणों को उसने धमकाया, जिसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस बच्चों को छुड़ाने में नाकाम रही. बच्चों को छुड़ाने के लिए एटीएस का कमांडो दस्ता फर्रुखाबाद के लिए रवाना हो गया है. शख्स घर के अंदर से रुक-रुककर फायरिंग भी कर रहा है. बताया जा रहा है कि उसने बर्थडे पार्टी के नाम बच्चों को घर पर बुलाया था.



मासूमों को बंधक बनाए शातिर अपराधी ने अपने ही गांव के एक व्यक्ति को गोली मार दी. उसे सीएचसी भेजा गया है. कोतवाली क्षेत्र के गांव करसिया निवासी शातिर सुभाष गौतम के मासूमों को बंधक बना लेने की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई. जिसके बाद एसपी और एएसपी सहित भारी पुलिस फोर्स मौके पर आ गई और उसके घर को चारों तरफ से घेर लिया.इसके बाद आरोपी घर के भीतर से विधायक और एसपी को अपने गेट के बाहर बुलाने का दबाव बनाने लगा. उसी दौरान ग्रामीण बालू दुबे ने उसे गेट के पास से समझाने का प्रयास किया तो उसने तमंचे से उस पर गोली चला दी. गोली उसके पैर में लगी. इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. उसे सीएचसी भेजा गया है. गांव में दहशत का माहौल है.

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: थाना सिविल लाइन में तैनात सब इंस्पेक्टर राम निवास 15000 रिश्वत लेते हुए एसीबी हिसार के हाथों पकड़ा गया।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: घर के निकट कार सवार 4 बदमाशों ने राहुल पर बरसाई ताबड़तोड़ गोलियां, उसकी घटना स्थल पर हुई मौत।

Ajit Sinha

स्थानीय पुलिसिंग और पुलिस-जन समन्वय को सुदृढ़ करने के लिए पुलिस बूथ का उद्घाटन किया गया.

Ajit Sinha
error: Content is protected !!