Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: महिला विकास निगम के ऋणी उपभोक्ताओं को कर्ज मुक्त होने का अवसर

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा सरकार द्वारा हरियाणा महिला विकास निगम के उपभोक्ताओं को ऋण मुक्त होने का अवसर देते हुए वन टाइम सेटलमेंट योजना के तहत 1 जून 2022 तक एकमुश्त या 6 किश्तों में बकाया ऋण की राशि जमा करवाकर ब्याज की राशि में सौ प्रतिशत छूट का लाभ दिया जा रहा है। इस योजना के तहत उन महिला ऋणी को कवर किया गया है जिनका 31 मार्च 2019  तक निगम को ऋण भुगतान के लिए देय था। यह योजना 31  मार्च 2019  तक के डिफॉल्ट रूप से मूलधन की राशि पर लागू होगी और इसके पश्चात भुगतान की गई मूलधन की राशि इस योजना में शामिल नहीं होगी।

छूट का लाभ ऋणी को बकाया मूलधन की अंतिम किस्त के भुगतान के बाद ही दिया जाएगा और योजना के लाभार्थी कम से कम एक  वर्ष के अंतराल के बाद ही भविष्य में एक और ऋण लेने के पात्र हो सकेंगे।प्रदेश सरकार की यह योजना केवल 1 जून 2022 तक ही लागू रहेगी इसके बाद किसी भी दावे पर विचार नहीं किया जाएगा। इस योजना से संबंधित किसी भी अन्य जानकारी के लिए हरियाणा महिला विकास निगम के मुख्यालय के दूरभाष नंबर 0172-2564720 व जिला स्तर पर निगम के कार्यालयों से संपर्क किया जा सकता है।

Related posts

फरीदाबाद:दोस्त ने अपने ही दोस्त को चारपाई में बांध कर उस समय तक पत्थरों से हमला करता रहा, जब तक वह मर नहीं गया।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड में बिल्डिंग निर्माण के दौरान खुले में डस्ट,रोड़ी, मलबा रखने पर एमसीएफ ने बिल्डरों के नाम काटे चालान

Ajit Sinha

दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में हरियाणा सरकार की डिजनी लैंड बनाने की तैयारी।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x