Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली राजनीतिक राष्ट्रीय वीडियो

ब्रेकिंग न्यूज़ : इलेक्शन डिपार्टमेंट बीजेपी का, जिसे ईडी के नाम से पुकारा जाता है, अब मैदान में उतर आया है- रणदीप सुरजेवाला-वीडियो

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली: कांग्रेस महासचिव व प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि नमस्कार साथियों। एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी की राजनीतिक नौटंकी पंजाब में चुनाव से 15 दिन पहले शुरु हो गई है। इलेक्शन डिपार्टमेंट बीजेपी का जो है, जिसे ईडी के नाम से पुकारा जाता है, मैदान में उतर आया है।पंजाब और पंजाबियों के ऊपर किसान आंदोलन को समर्थन देने के लिए क्या हमला बोला जा रहा है और फर्जी रेड और फर्जी गिरफ्तारियों से मोदी जी अपनी झेंप मिटा रहे हैं?ये हमला पंजाब के मुख्यमंत्री चन्नी जी पर नहीं, ये हर उस पंजाबी पर हमला है, जिसने किसान आंदोलन में अडिगता से किसानों, मजदूरों, गरीबों का साथ दिया था।
6 साल पुराने केस के अंदर चन्नी जी के रिश्तेदार को उलझाया जा रहा है और 33 साल पुराने केस में सिद्धू जी को जबरन भटकाया जा रहा है।ये चुनाव भटकाने का तरीका है और भारतीय जनता पार्टी जो एक सीट भी पंजाब में नहीं जीत रही, अब अपनी ‘बी’ टीम, अरविंद केजरीवाल की मदद के लिए चोर दरवाजे से मैदान में ईडी के माध्यम से आ गई है। अरविंद केजरीवाल के ऊपर रेड नहीं करेंगे, उनके मंत्री सत्येंद्र जैन के ऊपर रेड नहीं होगी, नाम उनका लिया जाएगा, क्लीन चिट भी उनको दी जाएगी, क्योंकि ये वही आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल है, जिन्होंने मोदी जी के तीनों काले कानूनों को पहले नोटिफाई किया था। अब नरेन्द्र मोदी, अरविंद केजरीवाल का अहसान उतार रहे हैं। पर पंजाब के लोग ना झुकेंगे, ना थकेंगे, ना डरेंगे, ना दबेंगे। पंजाब के लोगों के आशीर्वाद से, पंजाबी, पंजाबियों और पंजाबियत के आशीर्वाद से एक बार फिर कांग्रेस की सरकार बनेगी और कांग्रेस पंजाब के लोगों की सेवा कर पाएगी। मोदी जी और अरविंद केजरीवाल जी का साझा षडयंत्र फेल हो जाएगा, यही सच्चाई है।  

Related posts

पोर्टफोलियो के हिसाब से आगामी मंत्री मंडल विस्तार में बनेगा जेजेपी का मंत्री:डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला 

Ajit Sinha

पहला फोकस स्कूलों को अच्छी तरह खोलने और कोरोना से सुरक्षा पर है। इसके बाद हम रिजल्ट पर फोकस करेंगे : उपमुख्यमंत्री

Ajit Sinha

ब्रेकिंग न्यूज़: सूचना एंव प्रसारण मंत्रालय ने आज दुष्प्रचार कर रहे 22 यूट्यूब चैनल्स को किया ब्लॉक।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
//whoursie.com/4/2220576
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x