Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

ब्रेकिंग न्यूज़: घरेलू कलह के कारण पत्नी की गला दबाकर हत्या कर घटनास्थल आरोपित पति फरार, केस दर्ज

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
ग्रेटर नोएडा के कोतवाली बिसरख थाना क्षेत्र के शाहबेरी में घरेलू कलह के बाद अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर पति फरार हो गया। पड़ोसियों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। पुलिस अधिकारियो क कहना है कि आरोपी पति की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है, उसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

घर में महिला के शव की सूचना पर कोतवाली बिसरख पुलिस टीम, फॉरेंसिक टीम, डॉग स्काउट ने मौके पर पहुंच जांच की तो पता चला कि मृतका का नाम रूबी है जो अपने पति नौशाद और दो बच्चों के साथ शाहबेरी में रहती थी. नौशाद सिलाई का काम किया करता था। वो कल ही अपने दोनों छोटे बच्चो को उनकी नानी के घर छोड़कर आया था। पड़ोसियों के पूछने पर उसने बताया कि घर में काम चल रहा है और नमी रहती है इसलिए बच्चों ठंड लग सकती है। इसलिए ननिहाल छोड़ आया है. मंगलवार सुबह जब पड़ोसियों ने देखा तो तो उसकी पत्नी रूबी का शव उसके घर में पड़ा हुआ था। पति नौशाद मौके से फरार था। पुलिस को इसकी सूचना दी गई जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।डीसीपी ने बताया प्रथमिक जांच से लगता है महिला की गला दबाकर हत्या की गई है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पूरी जानकारी लग पाएगी । आरोपी नौशाद कल ही अपने छोटे बच्चों को पास ही रहने वाली अपनी सास के घर छोड़कर आया था। बताया ये भी जा रहा है कि रात में दोनों के बीच झगड़ा भी हुआ था। घरेलू विवाद के चलते अपनी पत्नी को मौत के घाट उतारा है। मृतका का पति हत्या करने के बाद फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग:हरियाणा पुलिस को मिलने वाला है राष्ट्रपति निशान:जवानों की वर्दी अब प्रेजिडेंट कलर से होगी सुसज्जित

Ajit Sinha

सोशल साइट पर आई फोन व अन्य महंगे गैजेट को सस्ते दामों में बेचने का झांसा,देकर ठगी करने वाले 4 साइबर ठग अरेस्ट-देखें वीडियो

Ajit Sinha

फरीदाबाद: चोर समझकर एक नौजवान लड़के की पीट -पीट कर सनसनीखेज हत्या के मामले में दो सुरक्षा गार्डों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x