Athrav – Online News Portal
टेक्नोलॉजी दिल्ली नई दिल्ली

ब्रेकिंग न्यूज़: 31 अक्टूबर तक बंद रहेंगे दिल्ली के स्कूल : मनीष सिसोदिया

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली: उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कोरोना के कारण दिल्ली के सभी स्कूल 31 अक्तूबर तक बंद रखने का निर्देश दिया है। इस संबंध में दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय ने आधिकारिक सूचना निर्गत कर दी है।
 
सिसोदिया के अनुसार दिल्ली के मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि एक अभिभावक होने के नाते वे परिस्थिति की गम्भीरता को समझते हैं। इस समय कोरोना संकट के कारण बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर कोई ज़ोखिम लिया जाना उचित नहीं होगा। इसलिए दिल्ली सरकार ने 31 अक्टूबर तक स्कूलों की बंदी जारी रखने का निर्णय लिया है। इस दौरान सभी स्कूलों में ऑनलाइन शिक्षा संबंधी गतिविधियां पूर्ववत जारी रहेंगी।

इस संबंध में दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय द्वारा जारी सूचना के तहत सभी निजी एवं सरकारी स्कूलों तथा नगर निगम द्वारा संचालित स्कूलों को 31 अक्टूबर तक बंद रखने का निर्देश दिया गया है। इस दौरान ऑनलाइन शिक्षा तथा अन्य कार्यों हेतु शिक्षकों एवं कर्मचारियों को आवश्यकतानुसार स्कूल बुलाने के लिए सभी स्कूल प्रमुखों को अधिकृत किया गया है।

Related posts

पीएम नरेंद्र मोदी ने आज राष्टीयगीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने पर डाक टिकट और सिक्का जारी किया -सीधा लाइव वीडियो देखें।

Ajit Sinha

दिल्ली सरकार ने दिल्ली में आईपीएल 2020 समेत सभी खेल गतिविधियों, सम्मेलनों और सेमिनारों पर लगाया प्रतिबंध: मनीष सिसोदिया

Ajit Sinha

मजदूरी मांगने पर कर्मचारी की चाकुओं से गोद कर सनसनीखेज हत्या करने वाला ठेकेदार 6 साल बाद पकड़ा गया।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!